Maithon Toll Plaza: फास्टैग बैलेंस खत्म होने पर ट्रक चालक ने टोल कर्मचारी पर तानी पिस्टल, पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार
Maithon Toll Plaza दिल्ली-कोलकाता लेन में मैथन टोल प्लाजा के लेन नंबर तीन में ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 37डी-6233 ने प्रवेश किया। चालक से टोल टैक्स मांगा गया। फास्ट टैग में पैसा ना होने के कारण चालक को नगद भुगतान करने को कहा गया। इसपर उसने पहले तो आनाकानी की।
मैथन, जेएनएन। जीटी रोड ( एनएच- 2) पर झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा स्थित मैथन टोल प्लाजा पर ट्रक चालक ने टोल कर्मी की कनपटी पर पिस्टल तान दी। ट्रक चालक का फास्टैग बैलैंस खत्म हो चुका था। टोल कर्मचारी ने जब यह बात बताई तो वह नाराज हो गया। बकझक के बाद नकद पेमेंट करने के लिए उसने पैसे दिए। इसके बाद टोलकर्मी पर टिस्टल तान दी। डर के मारे जान बचाने के लिए टोलकर्मी ने केबिन के अंदर दुबक गया। इसके बाद चालक ट्रक तेजी से चलाते हुए झारखंड से पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश कर गया। इस दाैरान पिस्टल तानने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
मैथन थाना के सामने टोल प्लाजा
सोमवार की सुबह 10 बजे टोल टैक्स देने के बाद ट्रक चालक ने टोल कर्मी रवि कुमार वर्णवाल की कनपटी पर पिस्टल तान दी। टोल कर्मी ने नीचे झुक कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग गया। घटना के बाद टोल कर्मियों में दहशत फैल गई। दोपहर में मैथन टोल मैनेजर रंजय सिंह ने मैथन ओपी में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मैथन थाने के सामने ही टोल प्लाजा है।
भाग निकला ट्रक चालक
दिल्ली-कोलकाता लेन में मैथन टोल प्लाजा के लेन नंबर तीन में ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 37डी-6233 ने प्रवेश किया। चालक से टोल टैक्स मांगा गया। फास्ट टैग में पैसा ना होने के कारण चालक को नकद भुगतान करने को कहा गया। इसपर उसने पहले तो आनाकानी की, लेकिन बाद में नकद टोल का भुगतान कर दिया। इसके बाद टोल का गेट खुलते ही टोल पर बैठे टोल कर्मी रवि कुमार वर्णवाल की कनपटी पर पिस्टल तान दी। इससे वह काफी भयभीत हो गया। धमकी देते हुए ट्रक चालक पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकला। टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी में पिस्टल दिखाने की घटना कैद हो गई है।
पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार
सूचना के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोकेशन व पता लेकर ट्रक चालक को पश्चिम बंगाल में पकड़ा गया है। मैथन पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कुल्टी थाना क्षेत्र के चाैरंगी के पास से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मैथन टोल प्लाजा पर सुरक्षा के लिए 24 घंटे गनमैन की तैनाती होती है। फिर भी इस तरह का घटना चिंता का विषय है। मैथन टोल मैनेजर रंजय ङ्क्षसह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे पहले इस तरह की घटना टोल प्लाजा पर कभी नहीं हुई थी। घटना के बाद हम लोग काफी सतर्क हैं ।
मैथन टोल प्लाजा पर घटना की लिखित शिकायत मिली है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
-माइकल कोड़ा, ओपी प्रभारी, मैथन