Move to Jagran APP

कतरास में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि

जाटी कतरास झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की रविवार को कतरास त

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 04:45 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 04:45 PM (IST)
कतरास में  शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि
कतरास में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि

जाटी, कतरास: झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की रविवार को कतरास तथा उसके आस पास के इलाके में पुण्यतिथि मनाई गई। उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। रामकनाली स्थित झामुमो कार्यालय में शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया। मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, कंचन महतो, जीतेंद्र दुबे, रामू तुरी, अमृत महतो, सारजन महतो, संजय महतो, मनोज चौहान, लखन मुर्मू, महावीर प्रसाद आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

सिजुआ: टाटा सिजुआ छह नंबर तथा 12 नंबर में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। छह नंबर में झामुमो के बसंत महतो, दिनेश महतो, सुमित महतो, लक्ष्मीकांत महतो, गणेश महतो तथा बारह नंबर में आजसू के सौरभ महतो, दीपक महतो, ज्योति मुखर्जी, हाजरा महतो, बप्पी महतो आदि मौजूद थे।

नावागढ़: सिनीडीह पंचायत सचिवालय में आजसू बाघमारा प्रखंड कमेटी की ओर से पार्टी के संस्थापक शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई। रामा शंकर तिवारी, मनीष सिंह, प्रेम तिवारी, गौतम गोप, राजेश उरांव, आशीष तिवारी, विजय दसौंधी, मुकेश कुमार महतो, पिटू चौहान, सुनील कुमार रवानी, ललन रजक, गोल्डन तिवारी, जीतन नापित, टिकू गयाली, विक्रम सोनार, करमचंद रजवार, मनसा भुईयां, सिटू गयाली, अभिषेक रजवार, राजीव सिंह, जनार्दन गोप, मनोज पांडेय, संजय राय, विवेक गयाली, अशोक पांडेय आदि मौजूद थे।

गोमो बाजार: पुराना बाजार में आजसू कार्यालय में शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि अनूप कुमार, मनोज महतो, योगेश महतो, सुभाष रवानी, सेंकी गुप्ता, गौरव कुमार, सोहन मंडल, रामचंद्र ठाकुर, कमल महतो, जुनैद आलम, बैधनाथ दास, दुर्गा रवानी, विक्की कुमार आदि मौजूद थे। राजगंज: आजसू पार्टी राजगंज मंडल की ओर से इंटर कालेज परिसर में निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, कुल्लू चौधरी व महबूब आलम, प्रमोद कुमार चौरसिया, जगरनाथ महतो, देव नारायण महतो, महादेव महतो, नरेश महतो, गिरिधारी महतो, दयानंद महतो, महेंद्र सिंह, महेंद्र महतो, शेखर महतो, राकेश कुमार महतो, रमेश कुमार महतो, बबलू महतो, रेवत लाल महतो, गौतम महतो, गणेश पाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.