Move to Jagran APP

आचार्य अशोक दा का पारलौकिक कार्यक्रम 26 को, इसमें शामिल होने के लिए शर्तें लागू, सत्संग आश्रम ने जारी किया लिंक

सत्संग आश्रम के आचार्य देव अशोक दा का पारलौकिक कार्यक्रम 26 को होगा। सुबह सात बजे से सारा कार्यक्रम आनलाइन हो जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रोन को देखते हुए देवघर आने से दुनिया भर के करोड़ों अनुयायियों को रोका गया है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 08:15 AM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 08:15 AM (IST)
आचार्य अशोक दा का पारलौकिक कार्यक्रम 26 को, इसमें शामिल होने के लिए शर्तें लागू, सत्संग आश्रम ने जारी किया लिंक
सत्संग आश्रम के दिवंगत आचार्य देव अशोक दा ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, देवघर। सत्संग आश्रम के आचार्य देव अशोक दा का पारलौकिक कार्यक्रम 26 को होगा। सुबह सात बजे से सारा कार्यक्रम आनलाइन हो जाएगा। प्रबंधन सूत्रों के अनुसार अंतिम कर्म के बाद भंडारा का भोजन डोर टू डोर कल्याणपुर, कोरियासा, बसमत्त में भिजवाया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रोन को देखते हुए देवघर आने से दुनिया भर के करोड़ों अनुयायियों को रोका गया है। सारा कार्यक्रम आनलाइन है, लेकिन सीमित संख्या में देवघर पहुंचने वाले अनुयायियों के लिए कोविड टीका का दोनों डोज अनिवार्य होगा। इसका प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

loksabha election banner

पुण्य पारलौकिक कार्यक्रम के आनलाइन देखने के लिए आश्रम ने लिंक जारी किया है। सत्संग का आफिसियल फेसबुक पेज फेसबुक डाट काम सत्संग आफिसियल एवं यू टयूब चैनल यू टयूब डाट काम सत्संग देवघर पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

सत्संग आश्रम में आयोजन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त हो रहे हैं। सभी अनुयायियों से आग्रह किया गया है कि कोविड नियमों का अनुपालन कर घरों से ही आनलाइन माध्यम से 26 को पारलौकिक कार्यक्रम से जुड़ें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.