कंठस्थ के जरिए करें हिदी में अनुवाद
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने सोमवार को गूगल मीट के जरिए ई-संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें सीडैक पुणे के संयुक्त निदेशक शशिपाल सिंह ने अनुवाद में कंठस्थ का प्रयोग व माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के स्थानीयकरण निदेशक बालेंदु शर्मा दाधीच ने राजभाषा हिदी और आधुनिक तकनीक पर अपने-अपने सत्र को संबोधित किया।
जागरण संवाददाता, धनबाद : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने सोमवार को गूगल मीट के जरिए ई-संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें लिस्बन विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. शिवकुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिदी का विकास, सीडैक पुणे के संयुक्त निदेशक शशिपाल सिंह ने अनुवाद में कंठस्थ का प्रयोग व माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के स्थानीयकरण निदेशक बालेंदु शर्मा दाधीच ने राजभाषा हिदी और आधुनिक तकनीक पर अपने-अपने सत्र को संबोधित किया।
प्रो. शिवकुमार सिंह ने कहा कि हिदीभाषियों की संख्या विश्व में काफी है। विदेश में भी इनकी अच्छी संख्या है और इसी कारण यूएनओ से लेकर हर कहीं हिदी में कामकाज बढ़ रहा है। भारत में विभागीय कार्य हिदी में न होना निराशाजनक है। इसे बढ़ाया जाए। सीडैक के संयुक्त निदेशक शशिपाल सिंह ने कहा कि कंठस्थ के जरिए हिदी में अनुवाद काफी आसान है। उन्होंने कहा कि एक बार यदि किसी वाक्य या शब्द का अनुवाद कर इसे ग्लोबल कर दिया जाए तो दुबारा उसके अनुवाद की जरूरत नहीं पड़ती। वह स्वत: उसे ले लेता है। इस तरह अहिदीभाषी लोग कंठस्थ के जरिए हिदी का काफी विकास कर सकते हैं और उसके जरिए काम कर सकते हैं। हिदी भाषी भी हिदी भाषा के प्रसार में इसका प्रयोग कर सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के बालेंदु शर्मा दाधीच ने कहा कि हिदी भाषा में इनस्क्रिप्ट के जरिए टाइपिग सबसे आसान है। इसी का प्रयोग अधिकारी कर्मचारी करें। उन्होंने आधुनिक तकनीक के जरिए हिदी में काम के कई तरीके बताए। संगोष्ठी का उद्घाटन बीसीसीएल के मुख्य सतर्कता पदाधिकारी कुमार अनिमेष ने किया। उन्होंने सभी सदस्य कार्यालयों से अधिक से अधिक काम हिदी में करने को कहा। इससे पहले बीसीसीएल के डीपी इस बैठक की अध्यक्षता करते रहे हैं।