Move to Jagran APP

Indian Railways: 10 घंटे तक थम गईं ट्रेनें, आज भी हावड़ा, सियालदह और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस लेट

Indian Railways यात्रीगण कृपया ध्यान दें...। रविवार को धनबाद आनेवाली नई दिल्ली हावड़ा और नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सुबह के बजाय दोपहर में आएंगी। गोमो और बोकारो होकर चलने वाली नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी भी लेट से चल रही है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Sun, 31 Jul 2022 01:51 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2022 01:51 PM (IST)
ट्रेनों की लेटलतीफी और बढ़ भी सकती है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...। रविवार को धनबाद आनेवाली नई दिल्ली हावड़ा और नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सुबह के बजाय दोपहर में आएंगी। गोमो और बोकारो होकर चलने वाली नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी भी लेट से चल रही है। इस ट्रेन के दोपहर दो बजे के बाद ही गोमो पहुंचने की संभावना है। लेटलतीफी और बढ़ भी सकती है।

loksabha election banner

रेलवे की ओर से बताया गया कि उत्तर प्रदेश के कौशंबी के पास शुक्रवार की रात ओवरहेड तार टूट गया था। इस वजह से पूरी रात हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग ट्रेनें प्रभावित रहीं। रात साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े बजे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। शनिवार की सुबह ओवरहेड तार दुरुस्त होने के बाद रेल सेवा बहाल हुई। धनबाद होकर नई दिल्ली जानेवाली 12313 सियालदह- नई दिल्ली राजधानी 8 घंटे 43 मिनट लेट से नई दिल्ली पहुंची थी जिस वजह से शनिवार को दिल्ली से लेट खुली। हावड़ा से नई दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस 8 घंटे 58 मिनट लेट से नई दिल्ली पहुंची थी जिससे नई दिल्ली से घंटों लेट से रवाना हुई। सियालदह से अमृतसर जानेवाली जालियांवाला बाग एक्सप्रेस 11 घंटे लेट से दिल्ली पहुंची। इस वजह से रविवार को अमृतसर से चलने वाली जालियांवाला बाग एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट लेट खुलने की सूचना जारी की गई है।

लेट खुलने से जालियांवाला एक्सप्रेस सोमवार को लेट से धनबाद आएगी। शनिवार को घंटों लेट खुलने की वजह से नई दिल्ली से धनबाद आनेवाली सियालदह और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस अब तक नहीं पहुंची हैं। नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी भी अब तक गोमो नहीं आयी है।

आज लेट आनेवाली ट्रेनें

- 12314 नई दिल्ली -सियालदह राजधानी 8 घंटे 56 मिनट लेट चल रही है। इस वजह से रविवार सुबह 6:18 पर आनेवाली ट्रेन के दोपहर 3:15 आने की संभावना जताई गई है।

- 12302 नई दिल्ली - हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 8 घंटे 41 मनट लेट चल रही है। सुबह 6:33 पर आनेवाली ट्रेन के दोपहर 3:15 पर धनबाद पहुंचने की संभावना है।

- 22824 नई दिल्ली से भुवनेश्वर जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे 42 मिनट लेट चल रही है। सुबह 6:25 पर गोमो आनेवाली ट्रेन ट्रेन के दोपहर 2:08 पर आने की संभावना जताई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.