चक्रवात के डर से भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का रूट बदला
धनबाद बंगाल की खाड़ी में आए थाईलैंड के चक्रवात अंपन की वजह से अब नई दिल्ली से ओडिशा आने और जाने वालों की परेशानी कई दिनों तक बढ़ जाएगी। रेलवे ने चक्रवात के दौरान सुरक्षित रेल चलाने के लिए भुवनेश्वर-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन का रास्ता बदल दिया है।
धनबाद : बंगाल की खाड़ी में आए थाईलैंड के चक्रवात अंपन की वजह से अब नई दिल्ली से ओडिशा आने और जाने वालों की परेशानी कई दिनों तक बढ़ जाएगी। रेलवे ने चक्रवात के दौरान सुरक्षित रेल चलाने के लिए भुवनेश्वर-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन का रास्ता बदल दिया है। इस वजह से ट्रेन भद्रक, बालासोर और हिजली खड़गपुर नहीं जाएगी। इन स्टेशनों के बजाय दोनों ओर से भुवनेश्वर, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगड़ा और टाटानगर होकर चलेगी। नई दिल्ली-भुवनेश्वर एसी स्पेशल 18 से 21 मई और भुवनेश्वर-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन 19 से 22 मई तक डायवर्ट रहेगी। एक्सट्रीमली सुपर साइक्लोन में बदला अंपन, बुधवार से दिखेगा प्रभाव
- दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जैसे उत्तर पूर्वी जिले होंगे प्रभावित, धनबाद भी दायरे में
धनबाद : लो प्रेशर से डीप डिप्रेशन और फिर चक्रवात में बदला अंपन अब एक्सट्रीमली सुपर साइक्लोन का रूप ले चुका है। झारखंड में इसका प्रभाव बुधवार से दिख सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों में इसका असर दिखेगा। इनमें दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जैसे उत्तर पूर्वी जिले शामिल हैं। दो सौ किमी से कम दूरी होने से इससे धनबाद भी प्रभावित होगा। 20 को पूरे दिन और 21 की सुबह तक चक्रवात के प्रभावशाली बने रहने का अनुमान है।