Move to Jagran APP

Top Dhanbad news of the day, Mon, 07 September, 2020, पति-पत्नी की माैत, पूर्व विधायक की संपत्ति, कांग्रेस का प्रदर्शन, हड़ताल पर सहायक पुलिसकर्मी, चहारदीवारी निर्माण विवाद

Top five Dhanbad news of 07 September 2020 धनसार के चांदमारी में रविवर की मनिहारी का काम करने वाली एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सदमे में उसके पति की भी माैत हो गई।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 05:25 PM (IST)
Top Dhanbad news of the day, Mon, 07 September, 2020, पति-पत्नी की माैत, पूर्व विधायक की संपत्ति, कांग्रेस का प्रदर्शन, हड़ताल पर सहायक पुलिसकर्मी, चहारदीवारी निर्माण विवाद
Top Dhanbad news of the day, Mon, 07 September, 2020, पति-पत्नी की माैत, पूर्व विधायक की संपत्ति, कांग्रेस का प्रदर्शन, हड़ताल पर सहायक पुलिसकर्मी, चहारदीवारी निर्माण विवाद

धनबाद, जेएनएन। Top five Dhanbad news of 07 September 2020 धनसार के चांदमारी में रविवर की मनिहारी का काम करने वाली एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सदमे में उसके पति की भी माैत हो गई। जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह अपनी संपत्ति की देखभाल करने के लिए अपने रिश्तेदार को पावर ऑफ अटॉर्नी देंगे। डेको आउटसोर्सिंग के खिलाफ कांग्रेस ने डीजीएमएस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। स्थायी करने की मांग को लेकर सहायक पुलिसकर्मी हड़ताल पर चले गए। गोमो पुराना बाजार में विवाद के बाद पुलिस इमामबाड़ा की चहारदीवारी निर्माण को रोकवा दिया। 

loksabha election banner

पत्नी की आत्महत्या के बाद सदमे में पति की माैत

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी रेल लाइन किनारे रविवार की रात एक महिला ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। इस घटना को महिला का पति बर्दाश्त नहीं कर पाया। दिल का दाैरा पड़ने उसकी भी माैत हो गई। धनसार थाना क्षेत्र चांदमारी लाईन किनारे निवासी अमरजीत की पत्नी रीना देवी ने रविवार की देर रात घर में फांसी लगा ली। इसकी सूचना के बाद धनसार थाना की पुलिस पहुंची। रीना के शव को नीचे उतारा गया। इसी दाैरान अमरजीत की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए जोड़ाफोटक रोड स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दाैरा पड़ने से निधन हो गया है। इसके बाद पुलिस ने अमरजीत का शव लाकर उसके घर में रख दिया। सोमवार सुबह पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रीना देवी मनिहारी का काम करती थीं। वहीं लॉकडाउन में पति बेरोजगार था। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण हमेशा विवाद हो रहता था। रविवार की देर रात पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की दो बेटी हैं। माता-पिता की माैत के बाद दोनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

पूर्व विधायक संजीव सिंह अपनी संपत्ति का देंगे पावर ऑफ अटॉर्नी

Sanjeev Singh Ex MLA अपने चचेरे भाई पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के षडयंत्र के आरोप में बीते साढ़े तीन वर्षों से जेल में बंद झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह ने अपनी संपत्ति की देखभाल करने के लिए अपने रिश्तेदार को पावर ऑफ अटॉर्नी देने का फैसला किया है। संजीव सिंह की ओर से सोमवार को अदालत में आवेदन दाखिल कर पावर ऑफ अटॉर्नी प्रदान करने के लिए धनबाद के सब रजिस्टार के समक्ष उपस्थित कराने का आदेश देने के लिए अदालत से प्रार्थना की है। अदालत में बहस करते हुए अधिवक्ता मो. जावेद ने कहा कि संजीव सिंह बीते साढ़े तीन वर्षों से जेल में बंद हैं। वह अपनी अपनी संपत्ति की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें अपनी संपत्ति की देखभाल करने के लिए अपने रिश्तेदार को पावर ऑफ अटॉर्नी देना आवश्यक है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने संजीव को आदेश दिया है कि वह इस आशय का शपथ पत्र दाखिल करें कि वह केवल अपने नाम की संपत्ति का ही पावर ऑफ अटॉर्नी अपने रिश्तेदार को करेंगे। इस मामले पर अब मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होगी।

डेको के खिलाफ डीजीएमएस मुख्यालय पर प्रदर्शन

खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) मुख्यालय धनबाद के सामने सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संतोष सिंह के नेतृत्व में डेको आउटसोर्सिंग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दाैरान राजापुर झरिया परियोजना में नियम के विरूद्ध खनन का आरोप लगाया गया। इससे पहले जिला परिषद मैदान से जुलूस निकाला गया। डीजीएमएस महानिदेशक को ज्ञापन साैंप डेको समेत नियम के विरुद्ध खनन करने वाली सभी कंपनियों को कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की गई। संतोष ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मे शामिल बीसीसीएल और डीजीएमएस के अधिकारयो के खिलाफ आन्दोलन का शंखनाद कर दिया है।

हड़ताल पर गए सहायक पुलिसकर्मी

झारखंड के सहायक पुलिस कर्मी सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इनमें धनबाद के भी 86 सहायक पुलिस कर्मी शामिल हैं। सहायक पुलिसकर्मी संविदा को बढ़ाने के साथ ही सेवा स्थायी करने की मांग कर रहे हैं। ये सभी सहायक पुलिस कर्मी लगातर आंदोलन कर रहे थे। पिछले दिनों कला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था।  तीन वर्ष बाद स्थायी बहाली के आश्वासन पर इन्हें वर्ष 2017 में सहायक पुलिस के रूप में नियुक्त किया गया था। धनबाद में 86 सहायक पुलिस कर्मी लातेहार जिले से भेजे गए थे। इसमे 60 पुरुष एवं 26 महिला सहायक आरक्षी शामिल हैं। सहायक पुलिस के पद पर काम कर रहे कर्मियों का कहना है कि उनकी बहाली तत्कालीन रघुवर सरकार के समय वर्ष 2017 में हुई थी। पूरे राज्य में 2500 सहायक पुलिस की बहाली की हुई थी। इनमें 800 महिलाएं हैं। अब ये लोग आगामी 11 सितंबर को रांची में प्रदर्शन करेंगे। धनबाद से रांची पैदल जाने की योजना बनाई है। वहां राजभवन का घेराव करेंगे।

चहारदीवारी निर्माण को लेकर गोमा पुराना बाजार में तनाव 

गोमो पुराना बाजार में इमामबाड़ा को चहारदीवारी से घेरने को लेकर सोमवार को विवाद हो गया। इमामबाड़ा के बगल स्थित दूसरे समुदाय के लोग भी इसी रास्ते से आना-जाना करते हैं। मुर्हरम के माैके पर भी रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। चहारदीवारी निर्माण का विरोध करने पर किसी ने पुलिस को थाने घेर लेने की धमकी दी गई। इसके बाद स्थिति को गंभीरता लेते हुए डीएसपी नितिन खंंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंंचा। पुलिस ने निर्माण कार्य को रोकवा दिया। शांति बनाए रखने की अपील की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.