Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day15th September 2019, सड़क हादसे के बाद हंगामा, पीएम मोदी की पत्नी का धनबाद दौरा, निगम खरीदेगा प्लास्टिक कचरा, मतदाता सूची की समीक्षा, कोयला चोरों का 'चुनावी पर्व'

सड़क हादसे में दो जख्मी महिला की मौत। पीएम मोदी की पत्नी पहली बार धनबाद पहुंची। अब नगर निगम प्लास्टिक कचरा खरीदेगा। मतदाता सूची की समीक्षा। कोयला चोरों का चुनावी पर्व शुरू।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:23 PM (IST)
Top Dhanbad  News of the day15th September 2019, सड़क हादसे के बाद हंगामा, पीएम मोदी की पत्नी का धनबाद दौरा, निगम खरीदेगा प्लास्टिक कचरा, मतदाता सूची की समीक्षा, कोयला चोरों का 'चुनावी पर्व'
Top Dhanbad News of the day15th September 2019, सड़क हादसे के बाद हंगामा, पीएम मोदी की पत्नी का धनबाद दौरा, निगम खरीदेगा प्लास्टिक कचरा, मतदाता सूची की समीक्षा, कोयला चोरों का 'चुनावी पर्व'

धनबाद, जेएनएन। एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार पति, पत्नी और बच्चे को रौंदा दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन पहली बार धनबाद पहुंची। यहां उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। अब नगर निगम प्लास्टिक कचरा खरीदेगा। प्रेक्षक अरविंद कुमार ने रविवार को मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। विधानसभा चुनाव के साथ ही कोयलांचल में कोयला चोरों का 'चुनावी पर्व' शुरू हो गया।

loksabha election banner

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार पति, पत्नी और बच्चे को रौंदा

धनबाद से हजारीबाग जा रही एक बस ने रविवार को बरवाअड्डा-सिटी सेंटर रोड पर प्रभातम मॉल के पास एक बाइक को रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान घायल बिंदा राम की पत्नी का निधन हो गया। इधर, घटना के बाद चालक मौके से बस लेकर तेजी से भागने लगा। इससे लोगों में आक्रोश भड़क गया। लोगों ने बस का पीछा कर बरवाअड्डा के पास पकड़ लिया। इसके बाद जमकर तोड़फोड़ की। 

पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन का धनबाद में किया गया अभिनंदन

पीएम मोदी की पत्नी रविवार को धनबाद पहुंची। यहां लिंडसे क्लब में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। उनके साथ ही भाई अशोक मोदी और भाभी भी मौजूद थी। जशोदाबेन पहली बार धनबाद पहुंची हैं। उनकी आगवानी अखिल भारतीय साहु वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। धनबाद के डीएसपी मुकेश कुमार खुद स्टेशन पर मौजदू थे। हालांकि, पीएम मोदी की पत्नी के स्वागत में भाजपा का एक भी नेता-कार्यकर्ता नहीं दिखा।

प्लास्टिक कचरा खरीदेगा नगर निगम

दो अक्टूबर से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लग जाएगा। इसपर लगाम व री-साइकिल के लिए राज्य में यूनिक पहल की गई है। अब आप आपके घर में प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा कर बेचकर मालामाल हो सकते हैं। दरअसल नगर निगम हर घर से प्लास्टिक कचरा एकत्रित करेगा। निगम इसे सीमेंट फैक्ट्रियों को देंगा, ताकि यह री-साइकिल हो सके। इस प्लास्टिक के एवज में लोगों को पैसे मिलेंगे। हालांकि यह राशि कितनी होगी और कब से मिलेगी, यह अभी तय नहीं है।

आयुक्त ने की मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा 

झारखंड विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत रविवार को धनबाद जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। चुनाव आयोग की तरफ मतदाता सूची प्रेक्षक अरविंद कुमार रविवार को धनबाद में थे। उन्होंने डीसी ऑफिस में अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की।

कोयलांचल में कोयला चोरों का शुरू हुआ 'चुनावी पर्व', 25 टन जब्त

सूबे में पक्ष-विपक्ष, पुलिस-प्रशासन सहित सभी का ध्यान विधानसभा चुनाव पर है। ऐसे में कोयलांचल में कोयला चोरों ने अपना ध्यान कोयला चोरी पर केंद्रित कर लिया है। पुलिस ने भी आंख मूंद ली है। नतीजतन, पूरे धनबाद जिले में कोयले की जोर-शोर से लूट शुरू हो गई है। हालांकि पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूरी भी कर रही है। गोविंदपुर पुलिस ने बरवा पूर्व दलदली गांव स्थित दो कोयला भट्ठों में छापेमारी कर 25 टन अवैध कोयला जब्त किया। इसको लेकर चार नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.