Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Thu, 7th Nov, 2019, कोयलांचल की हवा खतरनाक, अधेड़ की मौत, झामुमो में रार, सेमी हाई स्पीड ट्रेन, अजीबो गरीब चमगादड़

कोयलांचल की हवा सेहत के लिए खतरनाक। अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत। झामुमो में टुंडी सीट पर रार। हावड़ा-नई दिल्ली के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन। अजीबो गरीब चमगादड़ को लोगों ने कुत्ता समझ लिया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 06:14 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:14 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Thu, 7th Nov, 2019, कोयलांचल की हवा खतरनाक, अधेड़ की मौत, झामुमो में रार, सेमी हाई स्पीड ट्रेन, अजीबो गरीब चमगादड़
Top Dhanbad News of the day, Thu, 7th Nov, 2019, कोयलांचल की हवा खतरनाक, अधेड़ की मौत, झामुमो में रार, सेमी हाई स्पीड ट्रेन, अजीबो गरीब चमगादड़

धनबाद न्यूज। कोयलांचल की हवा सेहत के लिए खतरनाक होती जा रही है। बरमसिया फाटक के पास अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। झामुमो में टुंडी विधानसभा सीट से टिकट के लिए पूर्व मंत्री, जिलाध्यक्ष सहित कुल सात लोग रेस में हैं। हावड़ा-नई दिल्ली के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेनें चलाने को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ी ली है। अजीबो गरीब चमगादड़ को देखर लोगों ने समझा कि कोई उड़ने वाला कुत्ता है।

loksabha election banner

कोयलांचल की हवा सेहत के लिए खतरनाक

धनबाद की आबोहवा लगातार जहरीली होती जा रही है। सीपीसीबी ने बुधवार की देर शाम वायु गुणवत्ता सूचकाक (एक्यूआइ) जारी किया। रिपोर्ट के अनुसार, हवा में पीएम-10 और पीएम-2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। प्रदूषण का यह स्तर आम इंसान को बीमार करने के लिए काफी है। पीएम-2.5 तो मानक से लगभग ढाई गुना अधिक हो गया है। 

बरमसिया फाटक के पास अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

धनबाद के बरमसिया फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत स्थिति में एक अधेड़ का शव बरामद किया गया। शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ था। मृतक की पहचान मनईटांड़ के 50 वर्षीय दुर्गा गुप्ता के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीआरपी को सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। घटना को आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है।

झामुमो में टुंडी से सबसे ज्यादा दावेदार, पूर्व मंत्री और जिलाध्यक्ष भी रेस में

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने जिलाध्यक्ष रमेश टुडू की सहमति से विधानसभा चुनाव के दावेदारों की सूची पार्टी को सौंप दी है। झामुमो ने सभी विधानसभा सीटों पर दावेदारी की है। इनमें टुंडी हाट केक है। टुंडी विधानसभा के लिए सबसे ज्यादा सात दावेदारों ने अपने नाम दिए हैं। इनमें पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद, जिलाध्यक्ष रमेश टुडू और महानगर जिलाध्यक्ष देबू महतो भी शामिल हैं। झरिया विधानसभा से सिर्फ एक दावेदार हैं।

हावड़ा-नई दिल्ली के बीच दौड़ेंगी सेमी हाई स्पीड ट्रेनें, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

हावड़ा से नई दिल्ली के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने को लेकर तैयारियों ने रफ्तार ले ली है। इसमें कानपुर-नई दिल्ली के साथ-साथ कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग को भी शामिल किया गया है। 1525 किमी लंबे रेल मार्ग पर 160 से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेने चलाने के लिए कई बदलाव होंगे। सिग्नल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभाग की ओर से होनेवाले बदलाव के लिए प्राक्कलित राशि 6974 करोड़ है।

अजीबो गरीब चमगादड़ को लोगों ने समझा उड़ने वाला कुत्ता, तमाशबीनों की लगी भीड़

धनबाद शहर से सटे चांदमारी में गुरुवार सुबह एक चमगादड़ पाया गया। चमगादड़ के रूप-रंग और विशालकाय आकार देखकर लोग दंग रह गए। देखने में ऐसा लग रहा था जैसे पृथ्वी पर उड़ने वाला कोई कुत्ता आ गया हो। मुंह, दांत और कान सब कुत्ते की तरह लग रहे थे। इस अजीब चमगादड़ को देखने के लिए भीड़ लग गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.