Top Dhanbad News of the day 21th September 2019, दो तलाक, भाजपा विधायक की दबंगई, अवैध बालू खनन, दान होंगे मूर्तियों के कपड़े, भ्रष्टाचार समाज की जड़ तक
दो तलाक देकर दहेज की मांग। दुलू महतो ने भाजपा कार्रकर्ता को बेइज्जत किया। अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई। मूर्तियों के कपड़े अनाथालयों में दें। भ्रष्टाचार समाज की जड़ तक।
धनबाद, जेएनएन। मुस्लिम महिला के पति ने उसे दो तलाक देकर दहेज की मांग कर रहा है। दहेज नहीं देने पर पति ने तीसरा तलाक देने की धमकी दी है। भाजपा विधायक ढुलू महतो ने अपने ही पार्टी के विधायक फूलचंद मंडल के प्रतिनिधि मोहन कुंभकार की सरेआम बेइज्जती कर दिया। खनन विभाग ने अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर छह ट्रैक्टर जब्त किए। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को पत्र लिखकर मूर्तियों में उपयोग होने वाले कपड़ों को अनाथालयों में देने को कहा है। झारखंड के लोकायुक्त ध्रुव नारायण उपाध्याय ने कहा कि समाज की जड़ तक भ्रष्टाचार समा चुका है।
दो तलाक देकर दहेज की मांग कर रहा है शौहर
एक महिला ने अपने पति पर दो तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पति दहेज की मांग पूरा न करने पर तीसरी तलाक देने की धमकी रहा है। महुदा के बागडीगी निवासी महिला आरिफा परवीन के अनुसार, उसके पति मोइन अंसारी हमेशा दहेज की मांग करता है। कई बार उसके परिजनों ने मांग पूरी की, बावजूद उसकी मांग कम नहीं होती। इस मामले को लेकर पुलिस भी असमंजस में है। पुलिस का कहना है कि इसपर कानूनविदों से विचार-विमर्श किया जाएगा।
दुलू महतो ने भाजपा विधायक के प्रतिनिधि को किया बेइज्जत
भाजपा विधायक ढुलू महतो ने फिर से भाजपा के ही नेता के साथ बदतमीजी की है। उनपर पहले से ही धनबाद जिला भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। यह मामला झारखंड हाई कोर्ट के समक्ष भी है। अब धनबाद जिला भाजपा के मंत्री और सिंदरी के विधायक फूलचंद मंडल के प्रतिनिधि मोहन कुंभकार की सरेआम बेइज्जती करने का आरोप विधायक ढुलू महतो पर लगा है।
अवैध बालू खनन के खिलाफ विभाग का छापा
खनन विभाग ने अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर छह ट्रैक्टर जब्त किए। शनिवार सुबह पूर्वी टुंडी के बजरा घाट पर यह कार्रवाई की गई। जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक के मुताबिक ग्रामीणों के विरोध के बीच तीन वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गए। हालांकि उनकी तस्वीरें ले ली गई है। वाहनों का नंबर अंकित कर लिया गया है। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
अनाथालयों में भेजें जाएंगे मूर्तियों के कपड़े
झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नदियों, तालाबों आदि को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए पत्र जारी किया है। यह पत्र सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भेजा गया है। पत्र में जेएसपीसीबी के सदस्य सचिव राजीव लोचन बक्शी ने कहा है कि मूर्तियों नदी-तालाबों में फूल, वस्त्र, प्लास्टिक, कागज का विसर्जन बिल्कुल न करें। साथ ही मूर्तियों के कपड़ों को स्थानीय अनाथालयों में भेजा जाए। मूर्तियों के विसर्जन के कारण होने वाले जल प्रदूषण से भी लोगों को जागरूक करें।
समाज की जड़ तक समा चुका है भ्रष्टाचार
झारखंड के लोकायुक्त ध्रुव नारायण उपाध्याय ने कहा कि समाज की जड़ तक भ्रष्टाचार समा चुका है। इसे मिटाने के लिए जन जन को आवाज उठनी चाहिए। सुदूर क्षेत्रों में भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता लानी होगी तभी देश और राज्य भ्रष्टाचार मुक्त हो सकेगा। उपाध्याय ने शनिवार को कोयला नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिलावार मुहिम पर कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि लोकसेवक का रहन-सहन का स्तर चार से पांच साल में काफी बदल जाता है। ऐसे भ्रष्ट लोकसेवक के विरुद्ध लोगों को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले लोकसेवक को उजागर करना हर नागरिक का अधिकार है।