Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day 19th September 2019, बूंद-बूंद पानी को तरसे, सांप डंसने से छात्र की मौत, भाजपा विधायक पर केस, सड़क पर मार्क्सवादी, पत्थर की लचक

बूंद-बूंद पानी को तरसे लोगों ने सड़क जाम किया। छात्र की सांप डंसने से मौत। भाजपा विधायक पर दुष्कर्म मामले में केस। सड़क पर मार्क्सवादी युवा मोर्चा। पत्थर की लचक देख रबर भी लजा जाए।

By SunilEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:12 PM (IST)
Top Dhanbad  News of the day 19th September 2019, बूंद-बूंद पानी को तरसे, सांप डंसने से छात्र की मौत, भाजपा विधायक पर केस, सड़क पर मार्क्सवादी, पत्थर की लचक
Top Dhanbad News of the day 19th September 2019, बूंद-बूंद पानी को तरसे, सांप डंसने से छात्र की मौत, भाजपा विधायक पर केस, सड़क पर मार्क्सवादी, पत्थर की लचक

धनबाद, जेएनएन। आठ दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोगों ने गुरुवार को धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सातवीं के छात्र को कक्षा में सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हाईकोर्ट की सख्ती पर पुलिस ने भाजपा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पानी-बिजली की समस्या को लेकर गुरुवार को मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। साथ ही उपायुक्त से समस्याओं के निराकरण की मांग की। आइआइटी के म्यूजियम में एक ऐसा पत्थर का टुकड़ा मौजूद है, जिसकी लचक देखकर रबर भी लजा जाए। फ्लेक्सिबिल सैंड स्टोन नाम के इस पत्थर की उम्र 1.75 करोड़ वर्ष है।

loksabha election banner

आठ दिन से बिन पानी लोगों का धैर्य का टूटा, किया सड़क जाम     

झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार के कर्मियों की हड़ताल के कारण पिछले आठ दिनों से झरिया और इसके आस-पास की क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप है। इस कारण लोगों के सामने पानी की घोर किल्लत उठ खड़ी हुई है। कहीं से राहत नहीं मिलने से परेशान लोगों का गुरुवार सुबह धैर्य का बांध टूट गया। गुस्साएं लोगों ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग (NH-32) को जगह-जगह जाम कर दिया। सड़क को जाम कर लोग जलापूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि झमाड़ा कर्मियों ने अपने 42 माह के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। 

स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत      

कक्षा सात का छात्र राहुल कुमार राम बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाउतीडीह में पढ़ने गया था। जहां कक्षा में उसे सांप ने डंस लिया। कुछ देर बाद जब जहर ने असर दिखाना शुरू किया तो बच्चा घर जाने के लिए कक्षा से निकला। तभी स्कूल परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इससे गुस्साएं मृतक छात्र के परिजनों ने गुरुवार को स्कूल में जमकर हंगामा करते हुए शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया।  

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता पर केस दर्ज

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने भाजपा के बाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया। धनबाद के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि लिखित शिकायत के आधार पर ढुलू महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। विधायक के खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी। प्राथमिकी दर्ज करने में विलंब के कारणों की गहराई से पड़ताल की जाएगी। जो दोषी होंगे, उन पर एक्शन लिया जाएगा। भाजपा के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर भी दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में केस दर्ज हुआ है।

पानी-बिजली को सड़क पर मार्क्सवादी युवा मोर्चा  

जिले में पानी-बिजली की समस्या को लेकर गुरुवार को मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। साथ ही उपायुक्त से समस्याओं के निराकरण की मांग की। मासस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद पप्पू ने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में सप्ताह भर से पेयजल आपूर्ति बाधित है। झमाडा कर्मियों की हड़ताल के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। लोग गंदा पानी पीकर प्यास बुझाने को विवश हैं। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, वह भी सपना साबित हो रहा है।

रबर भी लजा जाए 1.75 करोड़ वर्ष उम्र के पत्थर की लचक से 

पत्थर शब्द सुनते ही जेहन में ठोस व सख्त वस्तु का अहसास होता है। पर क्या ऐसा भी पत्थर हो सकता है, जिसे छूने से उसकी लचीली सतह का आभास हो और हिलाने पर रबर की तरह हिचकोले खाए? धनबाद के इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आइआइटी) के म्यूजियम में एक ऐसा पत्थर का टुकड़ा मौजूद है, जिसकी लचक देखकर रबर भी लजा जाए। फ्लेक्सिबिल सैंड स्टोन नाम के इस पत्थर की उम्र 1.75 करोड़ वर्ष है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.