Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Thu, 17th October, 2019, कांग्रेस-झामुमो पर वार, भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी, मोहन की पत्नी को एक लाख का चेक, बाल-बाल बची गोमो-चौपन सवारी गाड़ी, महिला से दो लाख की छिनतई

सीएम का कांग्रेस-झामुमो पर वार। भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी। मोहन की पत्नी को एक लाख का चेक। गोमो-चौपन सवारी गाड़ी बाल-बाल बची। महिला से दो लाख की छिनतई।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 08:18 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 08:18 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Thu, 17th October, 2019, कांग्रेस-झामुमो पर वार, भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी, मोहन की पत्नी को एक लाख का चेक, बाल-बाल बची गोमो-चौपन सवारी गाड़ी, महिला से दो लाख की छिनतई
Top Dhanbad News of the day, Thu, 17th October, 2019, कांग्रेस-झामुमो पर वार, भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी, मोहन की पत्नी को एक लाख का चेक, बाल-बाल बची गोमो-चौपन सवारी गाड़ी, महिला से दो लाख की छिनतई

 धनबाद, जेएनएन। CM Raghubar Das ने कांग्रेस और झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी। वहीं, होमगार्ड का प्रशिक्षण नहीं दिए जाने से नाराज जवानों ने धनबाद परिसदन के बाहर भाजपा विधायक राज सिन्हा के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री ने मोहन साव की पत्नी उषा देवी को एक लाख रुपये का चेक दिया। गोमो-चौपन सवारी गाड़ी गुरुवार सुबह-सुबह दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। सीएम के दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर खड़े पुलिसकर्मियों के बीच से बदमाशों ने महिला से दो लाख रुपये की छिनतई की।

loksabha election banner

रघुवर का कांग्रेस-झामुमो पर हमला, कहा- जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता

CM Raghubar Das ने विकास, परिवारवाद और राष्ट्रवाद को लेकर कांग्रेस के साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और JMM वाले अब पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। विकास इन्हें हजम नहीं हो रहा है। जनता ने इन्हें नकार दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में भी जनता कांग्रेस और झामुमो को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

होमगार्ड जवानों ने किया जोरदार हंगामा

होमगार्ड का प्रशिक्षण नहीं दिए जाने से नाराज जवानों ने धनबाद परिसदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इस दौरान राज सिन्हा मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। होमगार्ड का प्रशिक्षण पाने की मांग उठा रहे जवानों के तेवर देख परिसदन का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। तब मुख्यमंत्री परिसदन के भीतर थे। प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवर देख डीएसपी मुकेश कुमार के चेहरे पर हवाइयां उड़ती दिखी।

मुख्यमंत्री ने मोहन की पत्नी को दिया एक लाख का चेक

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत मोहन साव की पत्नी उषा देवी को एक लाख रुपये का चेक दिया गया। बुधवार को धनसार के पास एक बाइक की चपेट में आने से चौथाई कुल्ही, झरिया निवासी मोहन साव की मृत्यु हो गई थी। इसपर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तत्काल मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मोहन की पत्नी को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

दुर्घटना होने से बाल-बाल बची गोमो-चोपन सवारी गाड़ी, एक घंटे खड़ी रही

53343 अप गोमो-चौपन सवारी गाड़ी गुरुवार सुबह-सुबह दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। सवारी गाड़ी जैसे ही गोमो रेलवे स्टेशन से खुली पटरी पर एक लोहे का बड़ा एंगल गिर पड़ा जो पहिए में फंस गया। जोर-जोर की आवाज होने लगी। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा गाड़ी खड़ी कर दी। ट्रेन एक घंटे से ज्यादा समय तक स्टेशन पर खड़ी रही।

चप्पे-चप्पे पर खड़े रह गए पुलिसकर्मी, महिला से हो गई दो लाख रुपये की छिनतई

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में पुलिस जगह-जगह तैनात थी। इसके बावजूद लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को बौना साबित कर दिया। धनसार पुल के पास बाइक सवार ने लाहेबेड़ा मांझी बस्ती में रहनेवाली बीसीसीएल की सेवानिवृत्त महिलाकर्मी 61 वर्षीय चमेली देवी से दो लाख रुपये की छिनतई कर ली। चमेली ने धनसार थाना में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ शिकायत की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.