Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the Day, 13th June 2020, ढुलू को राहत, मॉनसून सक्रिय, मेयर-डिप्टी मेयर से सुविधाएं वापस, मानव खोपड़ी, विशेष अभियान

कोयला टेंडर मैनेज मामले में विधायक ढुलू महतो को हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोयलांचल व संताल परगना प्रमंडल में मॉनसून सक्रिय हो गया है जिसके कारण थम-थमकर बारिश हो रही है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 07:14 PM (IST)
Top Dhanbad News of the Day, 13th June 2020, ढुलू को राहत, मॉनसून सक्रिय, मेयर-डिप्टी मेयर से सुविधाएं वापस, मानव खोपड़ी, विशेष अभियान
Top Dhanbad News of the Day, 13th June 2020, ढुलू को राहत, मॉनसून सक्रिय, मेयर-डिप्टी मेयर से सुविधाएं वापस, मानव खोपड़ी, विशेष अभियान

धनबाद, जेएनएन। भाजपा विधायक ढुलू महतो को कोयला टेंडर मैनेज मामले में हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोयलांचल व संताल परगना में समय पर मॉनसून के सक्रिय होने से थम-थमकर बारिश हो रही है। मेयर व डिप्टी मेयर का कार्यकाल समाप्त होने से पांच दिन पहले ही नगर आयुक्त ने गाड़ी सहित अन्य सामग्री लौटाने का निर्देश दिया है। मनईटांड के छठ तालाब में एक मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। घर से बाहर निकलते समय मास्क व शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।

loksabha election banner

कोयला टेंडर मैनेज मामले में ढुलू को राहत : धनबाद मंडल कारा में एक महीने से ज्यादा समय से बंद भाजपा विधायक ढुलू महतो को हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट में मुख्य न्यायधीश डॉ. रवि रंजन व न्यायधीश एसएन प्रसाद की खंडपीठ ने विधायक के खिलाफ कोयला टेंडर मैनेज मामले में सीबीआइ जांच की याचिका खारिज कर दी। दूसरी तरफ विधायक ने भाजपा की पूर्व नेत्री के साथ दुष्कर्म प्रकरण में जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। धनबाद की निचली अदालत में जमानत याचिका खारित होने के बाद ढुलू ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर की है।

कोयलांचल व संताल में समय पर सक्रिय हुआ मॉनसून :  कोयलांचल व संताल परगना प्रमंडल में मॉनसून पहुंच गया है। आसमान में शुक्रवार शाम से ही मॉनसून सक्रिय है। शुक्रवार-शनिवार को रात भर रिमझिम-रिमझिम बारिश की फुहारें बरसते रहे। शनिवार सुबह से ही बारिश होती रही। कहीं हल्की तो कहीं तेज बोरिश हो रही हैं। इससे तापमान में गिरावट आई है। माैसम सुहाना हो गया है। गर्मी और उमस से परेशान लोग अब कूल-कूल महसूस कर रहे हैं। मानसून के आगमन के साथ ही अब 15 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान थम-थमकर बारिश भी होगी।

मेयर-डिप्टी मेयर को निगम से प्राप्त सभी सामग्री वापस करने का निर्देश : कोरोना संकट के कारण धनबाद नगर निगम चुनाव-2020 स्थगित हो चुका है। वर्तमान में जो नगर निगम का बोर्ड है उसका कार्यकाल 17 जून को समाप्त हो रहा है। इसके बाद नगर निगम में प्रशासक बहाल किए जाएंगे। अगला चुनाव होने तक प्रशासक ही नगर निगम का संचालन करेंगे। इससे पूर्व नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप धीरे-धीरे प्रशासक की हैसियत में आने लगे हैं। उन्होंने मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह और सभी 55 वार्ड पार्षदों को पत्र लिखकर निगम से प्राप्त सभी सामग्री (वाहन, टैबलेट वगैरह-वगैरह) वापस करने का निर्देश दिया है।  

छठ तलाब में मिला मानव खोपड़ी : शहर के मनईटांड के छठ तालाब में शनिवार की सुबह एक मानव खोपड़ी मिलने से पूरे क्षेत्र सनसनी फैल गई है। लोग तलाब में मानव खोपड़ी देख परेशान हो गए। देखते ही देखते ये बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। देखने से खोपड़ी काफी पुरानी लग रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है।

मास्क व शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई : वैश्विक महामारी कोविड-19 के फैलाव के रोकथाम एवं बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना तथा नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से धोना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन ने रणधीर वर्मा चौक सहित जिले के अन्य चौक चौराहों पर एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत आते जाते दो पहिया, चार पहिया वाहनों में सवार लोगों पर निगरानी रखी गई। साथ ही ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.