Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Fri, December 13, 2019, सीएम का रोड शो, चुनावी रण में योगी, चिकित्सक की मौत, पर्यावरण कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, बढ़ी ठंड

सीएम रघुवर दास का निरसा में रोड शो। योगी आदित्यनाथ का झारखंड दौरा। कलर्वट ने चिकित्सक की जान ली। पर्यावरण कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला। बदला मौसम का मिजाज।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:48 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Fri, December 13, 2019, सीएम का रोड शो, चुनावी रण में योगी, चिकित्सक की मौत, पर्यावरण कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, बढ़ी ठंड
Top Dhanbad News of the day, Fri, December 13, 2019, सीएम का रोड शो, चुनावी रण में योगी, चिकित्सक की मौत, पर्यावरण कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, बढ़ी ठंड

धनबाद, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निरसा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। श्रीराम मंदिर निर्माण को योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के से हर घर से एक शिला और 11 रुपये मांगे। मालकेरा डाउन के पास निर्माणाधीन कलर्वट ने चिकित्सक की जान ले ली। पर्यावरण कार्यकर्ता अनिल जैन पर जानलेवा हमला हुआ। कोयलांचल में मौसम का मिजाज बदलने से ठंड बढ़ गई है। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संभाला निरसा का चुनावी मोर्चा

निरसा विधानसभा क्षेत्र में सीएम रघुवर दास ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार किया। वे हेलीकॉप्टर से मैथन के गोगना घाट पर उतरे। इसके बाद खुली जीप पर सवार होकर रोड शो किया। रोड शो में उनके साथ धनबाद के सांसद पीएन सिंह और भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता भी सवार थी। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों ने अपर्णा के समर्थन में नारेबाजी की।

योगी आदित्यनाथ ने हर घर से मांगे एक शिला और 11 रुपये

भाजपा ने चाैथे चरण के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बगोदर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्षों से जारी श्रीराम मंदिर का विवाद समाप्त कर दिया गया। शीघ्र अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनेगा। मैं झारखंड वासियों को भी आमंत्रित करूंगा कि हर घर से एक शिला व 11 रुपये जाना चाहिए।

कलवर्ट ने ली चिकित्सक की जान, छह माह पूर्व ही हुई थी शादी

छाताबाद-भेलाटांड सड़क मार्ग में मालकेरा डाउन के पास निर्माणाधीन कलर्वट ने 35 वर्षीय मधुसूदन की जान ले ली। गुरुवार की देर रात कतरास जाने के क्रम में मधुसूदन बाइक सहित कलर्वट में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पर्यावरण कार्यकर्ता पर झरिया में जानलेवा हमला

पर्यावरण की रक्षा और प्रदूषण के खिलाफ वर्षों से अभियान चला रहे सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार जैन पर शुक्रवार की सुबह झरिया के कोयरीबांध में जानलेवा हमला हुआ। हमले में जैन का सिर फट गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड

कोयलांचल के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार को सुबह से ही यहां आसमान में बादल छाए रहे और बूंदा बांदी के आसार भी बने हुए है। ठंड बढ़ने से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धनबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम 16 रहने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरानट आने की उम्मीद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.