Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Thu,1 August, 2019, एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, छात्राओं का थाना परिभ्रमण, गोद लेंगे स्कूल, शमीम की माैत, विधायक का विरोध

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत NRHM अनुंबध कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त।जिला स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया धनबाद थाने का परिभ्रमण।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 05:08 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 05:08 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Thu,1 August, 2019, एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, छात्राओं का थाना परिभ्रमण, गोद लेंगे स्कूल, शमीम की माैत, विधायक का विरोध
Top Dhanbad News of the day, Thu,1 August, 2019, एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, छात्राओं का थाना परिभ्रमण, गोद लेंगे स्कूल, शमीम की माैत, विधायक का विरोध

धनबाद, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत NRHM अनुंबध कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। जिला स्कूल के छात्राओं ने किया धनबाद थाने का परिभ्रमण। शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी लेंगे एक-एक विद्यालय को गोद। कैंसर मरीज शमीम की हुई माैत। बाघमारा विधायक के खिलाफ आदिवासियों ने किया प्रदर्शन।

loksabha election banner

एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। 29 जुलाई से कर्मचारी हड़ताल पर थे। स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार को रांची में हुई बैठक के दाैरान हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी। बैठक में प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी सहित कई वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। संघ के कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरकार ने मांगें मान ली है। फिलहाल हड़ताल टूट गई है। बता दें कि विगत 18 जुलाई से अनुबंध कर्मचारी संघ सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कोई पहल नहीं होने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इससे स्वास्थ्य विभाग में कामकाज प्रभावित हो गया था। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जिला स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जाना थाना-पुलिस की कार्यप्रणाली

धनबाद के जिला स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। जिस थाना-पुलिस का नाम सुनते ही उनके दिल में थोड़ा डर पैदा होता है उससे रूबरू हुए। स्कूल की तरफ से छात्र-छात्राओं को धनबाद थाना का परिभ्रमण कराया गया। इस माैके पर थाना प्रभारी नवीन कुमार राय ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। कहा-पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है। पुलिस 24x7 जनता की सेवा में तत्पर रहती है।

सभी पदाधिकारी लेंगे एक-एक विद्यालय को गोद

उपायुक्त अमित कुमार ने गुरुवार को धनबाद समाहरणालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दाैरान उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों को एक-एक विद्यालय को गोद लेने का आदेश दिया। साथ ही तीन दिन के अंदर गोद लेने वाले पदाधिकारियों की सूची भी तलब की। उन्होंने साफ कहा कि दो-तीन माह में विद्यालयों में  गुणात्मक परिवर्तन दिखना चाहिए। गोद लिए गए विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रुप में विकसित कर वहां बेहतर माहौल तैयार करें। उपायुक्त ने कहा कि इच्छाशक्ति से शैक्षणिक माहौल को बदला जा सकता है।

कैंसर मरीज शमीम की माैत

कैंसर मरीज मो. शमीम मल्लिक की गुरुवार को पीएमसीएच में मृत्यु हो गई। पीएमसीएच के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में इलाजरत मल्लिक के अंगों को 29 जुलाई की रात चूहों ने कुतर कर खा गए थे। इस घटना के बाद वह अचानक मीडिया में छा गए थे। झरिया के शमशेर नगर निवासी 73 वर्षीय मो. शमीम मल्लिक  2018 से कैंसर के मरीज थे। तबियत बिगड़ने पर 28 जुलाई को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। 29 जुलाई की रात उनपर चूहों ने कई बार हमला बोला। शरीर के कई अंगों को चूहों ने कुतर दिया था।

विधायक ढुलू के खिलाफ आदिवासियों ने किया प्रदर्शन

बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ गुरुवार को रणधीर वर्मा चाैक पर आदिवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने ढुल्लू महतो के ऊपर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। सड़क पर उतरे आदिवासी समाज में विधायक के प्रति जबरदस्त आक्रोश दिखा। वे विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.