Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the Day, 05th April 2020, कोरोना पॉजिटिव महिला, रेल कर्मी भी जलाएंगे दीया, हेल्पलाइन नंबर बिजी, कोयला मंत्री, शिशे सा गगन

बोकारो में कोरोना पॉजिटिव महिला मिली। रेल कर्मी भी दीया जलाएंगे। निगम का हेल्पलाइन नंबर बिजी। कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी। कोयलांचल का गगन शीशे की तरह साफ।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:53 PM (IST)
Top Dhanbad News of the Day, 05th April 2020, कोरोना पॉजिटिव महिला, रेल कर्मी भी जलाएंगे दीया, हेल्पलाइन नंबर बिजी, कोयला मंत्री, शिशे सा गगन
Top Dhanbad News of the Day, 05th April 2020, कोरोना पॉजिटिव महिला, रेल कर्मी भी जलाएंगे दीया, हेल्पलाइन नंबर बिजी, कोयला मंत्री, शिशे सा गगन

धनबाद, जेएनएन। रविवार को बोकारो की एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना से जंग को धनबाद में रेल कर्मी भी दीया जलाएंगे। नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर बिजी रहता है। कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमारी छोटी-बड़ी कोशिशों से कोरोना हारेगा व मानवता जीतेगी। लॉकडाउन के दौरान हमेशा काला दिखने वाला कोयलांचल का गगन शीशे की तरह साफ दिख रहा है।

loksabha election banner

बोकारो में कोरोना पॉजिटिव महिला मिली

झारखंड में अब तक तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें दो महिला हैं। संयोग से दोनों तब्लीगी जमात से जुड़ी हुई हैं। एक मलेशियाई महिला है तो दूसरी हाल ही में बांग्लादेश के ढाका में तब्लीगी मरकज में शरीक होकर लाैटी है। महिला बांग्लादेश से लाैटने के बाद बोकारो आयी और जांच में संक्रमित पाई गई। इससे धनबाद, बोकारो समेत आसपास के जिलों में अलर्ट बढ़ा दी गई है। प्रशासन महिला से संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने में जुटा है।

कोरोना से जंग को रेल कर्मी भी जलाएंगे दीया

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग को लेकर देश में लॉकडाउन है। वहीं, रविवार की रात 9 बजे देश भर में 9 मिनट तक दीया जलाने का पीएम मोदी ने देशवासियों ने अपील किया है। इसको लेकर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक आलोक कुमार ने आदेश में कहा है कि रेल कर्मी रात नौ बजे दीया, मोमबत्ती, टॉर्च और मोबाइल का फ़्लैश लाइट जला सकते हैं। हालांकि, शारीरिक दूरी बनाने और कॉलोनियों में भीड़ इकट्ठा न करने की सलाह भी दी गयी है। रेलवे बोर्ड ने सभी कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप से जुडऩे को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किया है।

नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर बिजी

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को जारी लॉकडाउन के पालन हेतु लोग घरों से न निकले, इसको लेकर धनबाद नगर निगम एक हेल्पलाइन नंबर 9060447531 जारी किया था। साथ ही एक आकस्मिक कोषांग का भी गठन किया था। इसके जरिए प्राप्त होने वाली सूचनाएं रजिस्टर में दर्ज करके संबंधित पदाधिकारियों को सूचित करना था। लेकिन इस हेल्पलाइन नंबर की हवा निकल गई है। लोगों की शिकायत है कि काफी देर तक फोन नहीं लगता है, जब कोई उठाता है तो नाम-पता और समस्या सुनकर रख देता है।

'हमारी छोटी-बड़ी कोशिशों से कोरोना हारेगा व मानवता जीतेगी'

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कोविड-19 से लड़ाई में टीम कोल इंडिया देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में इस महामारी से बचने की जागरूकता फैलाने से लेकर स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण तक समन्वय एवं सक्रियता के साथ महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों ने कोयला खदानों और आसपास 3.3 लाख से अधिक मास्क बांटे हैं। मुझे यकीन है कि हमारी छोटी-बड़ी कोशिशों से कोरोना हारेगा और मानवता जीतेगी।

शीशे की तरह साफ हुआ कोयलांचल का गगन

कोरोना वायरस के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। 11 दिन गुजर चुके हैं। इसका साफ असर धनबाद के वासेपुर में दिख रहा है। कोलियरी और कोयले के कारण धनबाद का आसमान हमेशा काला दिखता था। एक-दो किमोटर दूर की चीजें भी साफ नहीं दिखती थी। इस परिदृश्य में अभूतपूर्व बदलाया आया है। धनबाद का आसमान साफ हो गया है। गगन शीशे की तरह साफ दिखता है। नतीजतन, अब नंगी आंखों से भी दूर-दूर तक साफ दिख रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.