Dhanbad Weather Forecast: घर से छाता लेकर ही निकलें, तेज धूप का करना होगा सामना
Dhanbad Weather Forecast धनबाद के साथ-साथ पड़ोसी जिलों में भी फिलहाल बारिश की संभावना नहीं बन रही है। बोकारो गिरिडीह और जामताड़ा का तापमान भी चढ़ा हुआ है। मौसम गर्म रहेगा और तेज धूप से सामना करना होगा।
धनबाद, जेएनएन। बुधवार को घर से निकलने से पहले अपने साथ छाता जरूर रख लें क्योंकि मौसम गर्म रहेगा और तेज धूप से सामना करना होगा। मौसम विभाग में इसे लेकर पहले ही सतर्क कर दिया था। विभाग की ओर से जारी सूचना में आगाह कर दिया गया था कि इस हफ्ते मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा और गर्मी बरकरार रहेगी। बुधवार के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किए हैं उसके अनुसार धूप रहने के दौरान बादलों की भी आवाजाही रहेगी। इससे गर्मी के साथ-साथ उमस भी महसूस होगा।
28 मार्च को बादलों की आवाजाही की संभावना
गुरुवार से शनिवार तक लगातार मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी भी तेवर दिखाते रहेगी। रविवार से आसमान में फिर से बादल छाने की संभावना है। बादल छाने को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 मार्च को हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और पश्चिमी विक्षोभ के बादल ही इस और आएंगे जिससे 28 को आसमान में धूप के साथ बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है। हालांकि बारिश का अनुमान नहीं है। धनबाद के साथ साथ पड़ोसी जिलों में भी फिलहाल की संभावना नहीं बन रही है। बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा का तापमान भी चढ़ा हुआ है।
- 28 मार्च तक का संभावित तापमान
- बुधवार अधिकतम 36 न्यूनतम 23
- गुरुवार अधिकतम 36 न्यूनतम 20
- शुक्रवार अधिकतम 35 न्यूनतम 18
- शनिवार अधिकतम 35 न्यूनतम 20
- रविवार अधिकतम 37 न्यूनतम 21