Atmanirbhar Bharat Abhiyan: पीएम ने शुरू की 41 कोल ब्लॉक्स की नीलामी, इसमें झारखंड के डेढ़ दर्जन
Atmanirbhar Bharat Abhiyan लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक स्थिति सुस्त पड़ी है। इसे तेज करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के के तहत कोयला ब्लॉक की नीलामी की जा रही है।
धनबाद, जेएनएन। कोयला उद्योग में सक्रिय पांचों केंद्रीय मजदूर संगठनों के विरोध को दरकिनार कर देश में कॉमर्शियल माइनिंग का शुभारंभ हो गया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में 41 कोल ब्लॉक्स की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की। इसके झारखंड के 16 कोल ब्लॉक्स शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कॉमर्शियल माइनिंग को समय की मांग ठहराते हुए कहा कि इससे भारत कोरोना से भी लड़ेगा और आगे भी बढ़ेगा।
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कॉमर्शियल माइनिंग के लिए कोल ब्लॉक की नीलामी गुरुवार (18 जून, 2020) को शुरू हुई। यह प्रथम चरण के लिए है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने ट्वीट के जरिए विधिवत रूप से इसकी जानकारी पहले ही दे चुके थे। नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कोरोना संकट को अवसर में बदलेगा। इस संकट ने भारत को आत्मनिर्भर भारत होने का सबक दिया है।
लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक स्थिति सुस्त पड़ी है। इसे तेज करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के के तहत कोयला ब्लॉक की नीलामी की जा रही है। इसमें झारखंड के भी डेढ दर्जन कोयला ब्लॉक के नाम शामिल हैं।
झारखंड के संभावित चिन्हित कोल ब्लॉक
- लालगढ़ नॉर्थ बोकारो
- जागेश्वर वेस्ट बोकारो
- खास जागेश्वर वेस्ट बोकारो
- ब्रह्माडीह गिरीडीह
- चकला नार्थ कर्णपूरा
- चितरपुर नॉर्र्थ कर्णपुरा
- कोरियाटाड़ तिलैया
- जयनगर साउथ कर्णपुरा
- बुराखाप पेच रामगढ़
- ऊर्षा पहाड़ीटोला राजमहल
- रजहरा नॉर्थ डाल्टेनगंज
- नार्थ दहादू
- नॉर्थ कर्णपुरा
- लातेहार औरंगा
- सीतानाला
- चंद्रपुरा