Move to Jagran APP

Dhanbad: अपने जीवन के यादगार दिन को और अधिक यादगार बनाने के लिए वृद्धजनों के साथ बांटे खुशियां

धनबाद टुंडी रोड स्थित आसन कदैया ग्राम में लाल मुनि वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को एक परिवार का प्रेम मिला। आश्रम में रह रहे लोगों को जिनका कोई अपना नहीं हैं उन्हें श्रीराम सेना संगठन के द्वारा अपनत्व का बोध कराया गया।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 05:20 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 05:20 PM (IST)
Dhanbad: अपने जीवन के यादगार दिन को और अधिक यादगार बनाने के लिए वृद्धजनों के साथ बांटे खुशियां
श्रीराम सेना संगठन के द्वारा अपनत्व का बोध कराया गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः धनबाद टुंडी रोड स्थित आसन कदैया ग्राम में लाल मुनि वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को एक परिवार का प्रेम मिला। आश्रम में रह रहे लोगों को जिनका कोई अपना नहीं हैं, उन्हें श्रीराम सेना संगठन के द्वारा अपनत्व का बोध कराया गया। इस दौरान वहां रहने वाले वृद्धजनों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा संगठन हमेशा लालमणि वृद्ध सेवा आश्रम की सेवा में तात्पर्य है।

loksabha election banner

यहां एक साथ इतने वृद्धजनों की सेवा कर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा वृद्धजनों की सेवा में तत्पर रहती है और संगठन के सभी सदस्य लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में रहने वाले माता पिता को अपने परिवार का एक हिस्सा मानते हैं। लालमणि संस्था के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, कार्यकारी अध्यक्ष बी सुधीर, सचिव डी शरण ने यहां रह रहे वृद्धजनों की सेवा करना अपना कर्तव्य मान लिया है।

उन्होंने लोगों से वृद्धजनों की यथासंभव मदद करने की अपील की। तथा अपने जीवन के यादगार दिन जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पर्व त्यौहार पर यहां आकर वृद्धजनों के साथ कुछ पल के लिए खुशियां बांटे। ताकि उन्हें एहसास हो कि हमारे लिए हमारे बच्चे से बढ़कर भी कोई है। संस्था के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कहा श्रीराम सेना संगठन द्वारा वृद्धजनों के लिए भोजन कार्यक्रम का हार्दिक रूप से अभिनंदन करता हूं। मौके पर अरुण कुमार सिंह, रेखा सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, स्नेहा सिंह, युबान सिंह आदि मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.