Move to Jagran APP

महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर ही समाज और देश का किया जा सकता है विकास : नम्रता

देश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के अथक प्रयास के बाद भी कई कमियां हैं। उक्त बातें बस्ताकोला में महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आसाम की डाक्टर नम्रता शर्मा ने आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

By Atul SinghEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 12:38 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 12:38 PM (IST)
महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर ही समाज और देश का किया जा सकता है विकास : नम्रता
महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के अथक प्रयास के बाद भी कई कमियां हैं। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, झरिया-धनसार : देश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के अथक प्रयास के बाद भी कई कमियां हैं। उक्त बातें बस्ताकोला में महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आसाम की डाक्टर नम्रता शर्मा ने आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाकर ही उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के साथ समाज और देश का विकास किया जा सकता है। कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उत्पीड़न के अलग-अलग आंकड़े हैं। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से महिला उत्थान के किए जा रहे प्रयास जागरूकता के अभाव में अपना उद्देश्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

फाउंडेशन की ओर से विभिन्न राज्यों के कई जिलों में महिलाओं को रोजगार से जुड़े शिक्षण प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए खासकर लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे की मुफ्त ट्रेनिंग दी जा रही है। विभिन्न प्रकार के रोजगार जैसे पापड़, चायपत्ती की पैकिंग, जूट के समान बनाने, मशरूम की खेती, मध्यम दर्जे की कंपनियों के उत्पाद के निर्माण जैसे कार्य उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस कार्य में विभिन्न पार्टी व संगठन के अलावा समाजसेवी भी सहयोग कर रहे हैं।

झारखंड प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर शीघ्र ही चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। घरेलू हिंसा से प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए भी फाउंडेशन के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। फाउंडेशन के संस्थापक अतुल कुमार बारी ने कहा कि शिक्षा व रोजगार के लिए सरकार ने कई योजनाएं धरातल पर लाई हैं।लेकिन गरीब परिवार के बच्चे, बच्चियां हाई स्कूल के बाद पढ़ाई व रोजगार शिक्षा के लिए उन सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। फाउंडेशन के सहयोग से ऐसे मेधावी छात्र- छात्राओं को स्पोर्ट्स, विज्ञान व कला के क्षेत्र में उचित अवसर प्रदान करने में सहयोग कर रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत में झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष बबीता देवी ने मंचासीन अतिथियों को गुलदस्ता देकर व शाल प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन बिरजू साव ने किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष नम्रता शर्मा ने बबीता देवी को सामाजिक कार्य में बेहतर कार्य के लिए नारी रत्न नेशनल अवार्ड और युवा समाजसेवी रिंकू शर्मा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर अनुपमा सिंह, मालती देवी, संगीता देवी, वर्षा सिंह, रंजू देवी, संगीता वर्मा, कांति देवी, मीरा सिंह, सरोज देवी, रंजू देवी, गीता देवी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.