Move to Jagran APP

पार्टी प्रमुख के साथ भाजपा में शामिल होंगे धनबाद के हजारों झाविमो कार्यकर्ता, भव्य होगा मिलन समारोह Dhanbad News

धनबाद जेवीएम के महासचिव रमेश राही ने बताया कि जिले से लगभग 5000 कार्यकर्ता 17 फरवरी को रांची प्रभात तारा मैदान जाएंगे और पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा में शामिल होंगे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 06:06 PM (IST)
पार्टी प्रमुख के साथ भाजपा में शामिल होंगे धनबाद के हजारों झाविमो कार्यकर्ता, भव्य होगा मिलन समारोह Dhanbad News
पार्टी प्रमुख के साथ भाजपा में शामिल होंगे धनबाद के हजारों झाविमो कार्यकर्ता, भव्य होगा मिलन समारोह Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में नये सियासी समीकरण दिखने वाले हैं। झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) का 17 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय हो रहा है। कभी भाजपा छोड़कर झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) बनाने वाले बाबूलाल मरांडी अपने हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ फिर से घर वापसी कर रहे हैं। इसको लेकर धनबाद जेवीएम के महासचिव रमेश राही ने बताया कि जिले से लगभग 5000 कार्यकर्ता 17 फरवरी को रांची प्रभात तारा मैदान जाएंगे और भाजपा में शामिल होंगे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जेवीएम का भाजपा में मिलन समारोह भव्य होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी की उपस्थिति में बाबूलाल मरांडी सहित पूरे जेवीएम का भाजपा में विलय हो जाएगी। इसको लेकर गुरुवार को झारखंड मैदान के पास स्थित एक होटल में धनबाद जिला कमेटी की बैठक भी हुई। बैठक में विलय को लेकर चर्चा हुई। 

बाबूलाल पर भाजपा ने क्यो लगाया दाव : गौरतलब है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने झारखंड में अपना सत्ता गवां दिया। रघुवर दास के चुनाव हारने के कारण भाजपा के पास नेता प्रतिपक्ष के चेहरे को लेकर भी कई सवाल थे। साथ ही भाजपा को एक ऐसे आदिवासी चेहरे की तलाश थी, जिसकी संताल क्षेत्र में पकड़ हो। यह इलाका झामुमो का गढ़ भी माना जाता है। ऐसे में भाजपा बाबूलाल को भाजपा में शामिल कर झारखंड में नेता प्रतिपक्ष या मोदी सरकार में मंत्री बना सकती है।

जेवीएम की राज्य में घटी राजनीतिक ताकत : वहीं, जेवीएम को विधानसभा चुनाव-2019 में मात्र तीन सीटों पर जीत मिली थी। बाबूलाल मरांडी खुद धनवर से विधायक हैं। उनके अलावे प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट सीट से और बंधु टिर्की मांडर सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहें। हालांकि, कुछ दिन पहले ही दोनों विधायकों को बाबूलाल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया। फिर भी उनकी विधायकी बरकरार रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.