Move to Jagran APP

Jal Shakti Abhiyan: नंबर वन पोजिशन बरकरार रखने के लिए धनबाद ने लगाया जोर, Save water contest शुरू

जल शक्ति अभियान 1 जुलाई से 15 सितंबर तक चल रहा है। इसके तहत जल संरक्षण और वर्षा जल संरक्षण के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 03:02 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 03:02 PM (IST)
Jal Shakti Abhiyan: नंबर वन पोजिशन बरकरार रखने के लिए धनबाद ने लगाया जोर, Save water contest शुरू
Jal Shakti Abhiyan: नंबर वन पोजिशन बरकरार रखने के लिए धनबाद ने लगाया जोर, Save water contest शुरू

धनबाद, जेएनएन। जल शक्ति अभियान में नंबर वन स्थान हासिल करने के लिए देशभर के जिलों में होड़ लगी है। फिलहाल धनबाद नंबर वन पोजिशन पर है। हालांकि यह फाइनल नहीं है। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से 15 सितंबर के बाद रैंकिंग जारी की जाएगी। इसे देखते हुए धनबाद ने अपना पोजिशन बरकार रखने के लिए जोर लगा दिया है। उपायुक्त अमित कुमार ने Save water contest की घोषणा की है।

loksabha election banner

जल शक्ति अभियान 1 जुलाई से 15 सितंबर तक चल रहा है। इसके तहत जल संरक्षण और वर्षा जल संरक्षण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। धनबाद में जल शक्‍ित अभियान के तहत लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए हर मुमकिन कदम उठाया जा रहा है। जल संरक्षण को लेकर अगर आपने कोई भी बेहतर काम किया है तो इसके बारे में जिला प्रशासन और नगर निगम को अवगत कराएं। यदि आपका काम पसंद आया तो आप दस हजार रुपये का पुरस्‍कार के तौर पर जीत सकेंगे। धनबाद डीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर सेव वाटर कांटेस्‍ट के बारे में विस्‍तृत जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है, माई जीओवी और जल शक्‍ित जीओवी पर आवेदन कर सकते हैं।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर 27 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम की ओर से भी इस उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर बकायदा नगर विकास विभाग नगर निगम को पत्र भी जारी कर चुका है। 27 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रम का थीम प्लास्टिक वेस्ट श्रमदान रखा गया है। इसमें अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई है,  इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाना है। बुधवार से इसकी शुरुआत हो गई। टेलीफोन एक्‍सचेंज रोड और जोड़ाफाटक रोड पर सफाई अभियान की शुरुआत हुई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता रुपेश सिन्‍हा की अगुवाई में बड़ी संख्‍या में वालेंटियर यहां सफाई कार्य में लगे हुए हैं। यहां सात हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा 27 अक्‍टूबर तक श्रमदान, क्लीन एंड ग्रीन ड्राइव, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता रैली आदि का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन स्लम क्षेत्रों को ध्यान में रखकर किए जाएंगे। सभी गतिविधियों के अनुश्रवण के लिए निकाय स्तर पर एक नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। कार्यक्रम का वीडियो एवं प्रतिवेदन स्वच्छ मंच पोर्टल पर दिवसवार प्रतिदिन अपलोड भी करना है।

आयोजन की रूपरेखा

- फेज-1 : बुधवार से एक अक्टूबर तक तैयारी और जागरूकता कार्यक्रम।

- फेज-2 : दो अक्टूबर श्रमदान जन आंदोलन।

- फेज-3 : तीन अक्टूबर से 27 अक्टूबर प्लास्टिक वेस्ट का रिसाइकिल एवं डिस्पोजल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.