Move to Jagran APP

पंजाब के सीएम की पत्नी से ऑनलाइन ठगी में गिरोह का तीसरा सदस्य भी गिरफ्तार, दो को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी सह सांसद परनीत कौर के बैंक खाते से 23 लाख रुपए उड़ाने वाले गिरोह का तीसरा सदस्य कुतबुल अंसारी भी गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसे बुधवार को नारायणपुर से दबोचा। कुतबुल के बैंक खाते में भी राशि ट्रांसफर हुई थी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 08:40 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 08:40 PM (IST)
पंजाब के सीएम की पत्नी से ऑनलाइन ठगी में गिरोह का तीसरा सदस्य भी गिरफ्तार, दो को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल
पुलिस गिरफ्त में साइबर गिरोह का तीसरा सदस्य कुतबुल अंसारी।

जामताड़ा, जेएनएन। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी सह सांसद परनीत कौर के बैंक खाते से 23 लाख रुपये उड़ाने वाले गिरोह का तीसरा सदस्य कुतबुल अंसारी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे बुधवार को नारायणपुर से दबोचा। वह नारायणपुर के धर्मपुर का निवासी है। पंजाब सीएम की पत्नी के बैक खाते से उड़ाई गई राशि इसके बैंक खाते में भी अताउल ने ट्रांसफर करवाई थी। पूर्व में गिरफ्तार अताउल को यहां से पंजाब पुलिस रिमांड पर ले गई है, जबकि दूसरा सरगना अफसर अली पंजाब से रिमांड पर लाने के बाद यहां जामताड़ा जेल में न्यायिक हिरासत में है।

prime article banner

दरअसल, पंजाब के पटियाला जिले के पटियाला सिविल लाइंस थाने में सांसद कौर ने ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरोह के सदस्याें में यहां करमाटांड़ थाने के फोफनाद निवासी अताउल ने सांसद को फोन कर भरोसे में लिया था। उनका भरोसा जीतने के बाद तीन दिनों में एक-एक लाख करके कुल 23 लाख रुपए अंतिम जुलाई, 2019 में उड़ाए थे। कौर को फोन पर बैंक अकाउंट अपडेट करने व क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया था। फिर उनसे ओटीपी लेकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया गया था।

सिविल लाइन थाने की पुलिस जब अनुसंधान शुरू की तो पंजाब से पहले अफसर अली व नूर को गिरफ्तार किया गया। अफसर अली गाविंदगढ़ में न्यू शांति नगर के डिस्पोजल रोड का निवासी है। अली की स्वीकारोक्ति बयान पर करमाटांड़ के अताउल अंसारी का नाम सामने आया। यहां तीन अगस्त को अताउल को दबोचा गया था। उसके तीन दिन बाद पंजाब पुलिस अताउल को यहां से प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब ले गई। वह अभी भी पटियाला में ही न्यायिक हिरासत में है। इन तीनों पर सांसद को फोन करने राशि अपने बैंक खातों में जमा करने का आरोप है। उसी समय जामताड़ा के दूसरे व्यक्ति कुतबुल का नाम भी आया था। सांसद की राशि इसके खाते में भी जमा की गई थी। तभी से जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस उसे ढूंढ रही थी।

ऐसे पकड़ा गया कुतबुल : कुतबुल को जामातड़ा पुलिस 14 महीने से ढूंढ रही थी। कई बार यहां धर्मपुर गांव में उसके आवास पर छापेमारी भी की गई पर सफलता नही मिली। अंत में बुधवार देर शाम को वह नारायणपुर थाने के दीघारी में सड़क किनारे से दबोचा गया। उस वक्त वह अपने तीन सहयोगियों के साथ नशा कर रहा था। पुलिस की पेट्रोलिंग देखकर उसके साथ के सफाउल व गफ्फार भाग निकले। दोनों नारायणपुर के हरलाटांड़ निवासी हैं। कुतबुल अपने साथी को छोड़कर धनबाद से लौट कर वहीं रुका था। पुलिस को उसके पास से मोबाइल, दो सिम, एटीम कार्ड भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में वर्ष 2018 व 2019 में साइबर ठगी का ही दो मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कई बार जा चुका है पंजाब : पुलिस की मानें तो साइबर अपराधियों का सरगना अफसर अली से मिलने कुतबुल कई बार पंजाब जा चुका है। वह वहां से किराए पर दूसरे के खोले गए बैंक खातों का एटीएम व फर्जी सिम यहां लाकर गिरोह के अन्य सदस्यों को मुहैया करवाता था। विभिन्न राज्यों के खातों से उड़ाई गई राशि इन्हीं बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता था। फिर उसकी निकासी एटीएम से की जाती थी। पुलिस के मुताबिक अताउल अंसारी के साथ कई वर्षों से रह रहा था। उसके घर में नौकर का काम करता था। फिर वह ठगी में आताउल के साथ शामिल हो गया।

पंजाब के सीएम की पत्नी के खाते से 23 लाख रुपए उड़ाने वाले गिरोह में कुतबुल भी था। यह अताउल गिरोह का सदस्य है। सीएम की पत्नी के बैंक खाते से उड़ाई गई राशि कुतबुल के खाते में भी जमा की गई थी। उसे बुधवार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। -दीपक सिन्हा, एसपी, जामताड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.