Move to Jagran APP

धनबाद के चोरों को पुलिस का नहीं खौफ, अब उन्हीं को बना रहे निशाना Dhanbad News

जेसी मल्लिक रोड स्थित तिवारी खटाल के सामने चोरों ने एएसआइ उमेश पांडेय के आवास का ताला तोड़कर संपत्ति उड़ा ली। घटना के समय पांडेय परिवार के साथ बरवाअड्डा स्थित नए घर में गए थे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 08:55 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 08:55 AM (IST)
धनबाद के चोरों को पुलिस का नहीं खौफ, अब उन्हीं को बना रहे निशाना Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। शहर के चोर बड़े निडर हो गए हैं। आम लोगों के घरों को आए दिन निशाना बनाते रहते हैं। पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाती। इससे चोरों का मनोबल बढ़ गया है। अब वे पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। उनके घरों पर भी धावा बोल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला धनबाद शहर के जेसी मल्लिक रोड में सामने आया है। झारखंड पुलिस के एक एएसआइ के घर का ताला तोड़ सारा माल ले उड़े। इससे पहले भी धनबाद में पुलिस-पदाधिकारियों के घरों में चोरी की घटना घट चुकी है। 

loksabha election banner

पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद शहर में चोरों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन किसी ना किसी इलाके में चोरी की घटना सामने आ रही है। रविवार को जेसी मल्लिक रोड स्थित तिवारी खटाल के सामने चोरों ने एएसआइ उमेश पांडेय के आवास का ताला तोड़कर संपत्ति उड़ा ली। एएसआइ के घर से कितने की संपत्ति चोरी हुई है। इसकी सही आकड़ा नहीं मिल पाया है। रविवार को सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। भुक्तभोगी गृहस्वामी ने देर रात तक चोरी गई सपंत्ति का ब्यौरा धनबाद थाना को उपलब्ध नहीं कराया है।

बताते हैं कि एएसआइ उमेश पांडेय ने बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में भी घर बनाए हैं। परिवार के साथ वह तीन चार दिनों से बरवाअड्डा स्थित अपने नये आवास में थे। रविवार को परिवार के साथ घर लौटे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। सूचना यह भी है कि कुछ अंजान चेहरे  घटनास्थल के आसपास देखा गया था। घटनास्थल के ठीक पीछे नाली में एक बड़ा बोरा फेंका गया है। बोरा में कुछ बंद है। बंद बोरा में भी मक्खी लग रही थी। लिहाजा किसी ने उसे हाथ नहीं लगाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.