Move to Jagran APP

Jharkhand Poverty Index: गरीबी में चतरा नंबर वन, 22वें स्थान पर धनबाद; यहां जानें झारखंड के सभी जिलों का हाल

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सबसे गरीब टाप-10 जिलों में संताल परगना के सभी जिले शामिल है। इस सूची में पाकुड़ जहां दूसरे नंबर पर तो साहिबगंज चौथे दुमका पांचवें गोड्डा सातवें जामताड़ा आठवें और देवघर दसवें नंबर पर है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 02:32 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 02:32 PM (IST)
Jharkhand Poverty Index: गरीबी में चतरा नंबर वन, 22वें स्थान पर धनबाद; यहां जानें झारखंड के सभी जिलों का हाल
झारखंड में गरीब और गरीबी ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जासं, धनबाद। राज्य में चतरा जिले में सबसे ज्यादा गरीबी है। वहीं पाकुड़ इस मामले में दूसरे स्थान पर है। नीति आयोग द्वारा जारी पहली बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआइ) रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार चतरा में जहां 60.74 फीसद लोग गरीब है तो पाकुड़ में यह आंकड़ा 60.66 फीसद है। वहीं इस मामले में धनबाद राज्य के 24 जिलों में से 22वें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम में सबसे कम गरीबी है। यहां 23.99 फीसद लोग ही गरीब हैं। इसके बाद रांची में 27.70 फीसद गरीबी है।

loksabha election banner

टाप- 10 गरीब जिलों में संताल के सभी जिले शामिल

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के सबसे गरीब टाप-10 जिलों में संताल परगना के सभी जिले शामिल है। इस सूची में पाकुड़ जहां दूसरे नंबर पर तो साहिबगंज चौथे, दुमका पांचवें, गोड्डा सातवें, जामताड़ा आठवें और देवघर दसवें नंबर पर है। इन सभी जिलों में देवघर को छोड़कर अन्य जिलों में 50 फीसद से ज्यादा गरीबी है।

किस मामले में झारखंड कितना रहा फिसड्डी

बाल व किशोर मृत्यु दर - 3.32 फीसद - रैंक 5

मातृत्व स्वास्थ्य - 33.7 फीसद - रैंक 3

स्कूल में उपस्थिति - 8.9 फीसद - रैंक 5

रसोई गैस कनेक्शन - 68.10 फीसद - रैंक 1

स्वच्छता - 43.30 फीसद - रैंक 2

घर में बिजली - 5.7 फीसद - रैंक 3

संपत्ति - 23.17 फीसद - रैंक 5

वैसे जिले जहां सबसे अधिक गरीबी फीसद में

चतरा - 60.74

पाकुड़ - 60.66

प. सिंहभूम - 57.60

साहिबगंज - 55.93

दुमका - 52.93

लातेहार - 52.71

गोड्डा - 51.81

जामताड़ा - 50.56

खूंटी - 48.65

देवघर - 47.40

टाप-5 वैसे जिले जहां सबसे कम गरीबी फीसद में

प. सिंहभूम - 23.99

रांची - 27.70

धनबाद - 28.57

बोकारो - 29.40

रामगढ़ - 29.80

टाप-5 वैसे जिले जहां ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा गरीबी

प. सिंहभूम - 64.13

चतरा - 63.10

पाकुड़ - 61.73

साहिबगंज - 55.93

दुमका - 52.93

टाप-5 वैसे जिले जहां शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा गरीबी

पाकुड़ - 48.76

गढ़वा - 30.15

सिमडेगा - 27.14

चतरा - 25.52

लातेहार - 23.31


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.