कतरी नदी के अस्तित्व को हर हाल में बचाएंगे : सरयू राय
कतरास कतरास कोयलांचल की जीवन दायिनी है कतरी नदी। इसके अस्तित्व पर संकट के बादल छा गए हैं। ये बात कतरास पहुंचे राज्य सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय रविवार को कही। उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ट्वीट कर कतरी नदी के अस्तित्व को बचाने का गुहार लगाई।
कतरास : कतरास कोयलांचल की जीवन दायिनी है कतरी नदी। इसके अस्तित्व पर संकट के बादल छा गए हैं। ये बात कतरास पहुंचे राज्य सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय रविवार को कही। उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ट्वीट कर कतरी नदी के अस्तित्व को बचाने का गुहार लगाई। आर्य व्यायामशाला द्वारा संचालित आर्य आहार केंद्र में दैनिक जागरण संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि रांची में वे वन पर्यावरण व प्रदूषण विभाग से मिलकर स्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग करेंगे। आउटसोर्सिंग की चर्चा करते हुए कहा कि गलत ढंग से खनन कार्य के चलते नदियां तथा पर्यावरण पर बुरा असर पड़ा है। यह लोगों की जिदगी के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने अमजनों से कचरा नदी में नही फेंकने की अपील की। कहा कि देशव्यापी महामारी में राज्य और केंद्र दोनों सरकार शालीनता के साथ बेहतर काम कर रही हैं। मैनहर्ट के सवाल पर कहा कि उनकी रिपोर्ट पर जांच हो जाए तो कई की कलई खुल जाएगी। इस पर उनकी लिखी पुस्तक शीघ्र प्रकाशित होने वाली है। देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर कहा कि सरकार को योजना अवकाश घोषित करना चाहिए। पूर्व की ली गई योजनाओं पर काम होना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण जरुरी है। जमशेदपुर में कंपनी या सरकारी जमीन पर वर्षो से रह रहे लोगों को जमीन का मालिकाना हक के सवाल पर कहा कि पूर्व में इसके लिए विधेयक बनाने की मांग की गई थी। इस सरकार में उन लोगों के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा। आर्य आहार केंद्र के सदस्य, पत्रकार व चिकित्सकों को किया सम्मानित :
कतरास: आर्य व्यामशाला एवं योग मंदिर कतरास द्वारा संचालित आर्य आहार केंद्र में 67 वें दिन रविवार को विधायक सरयू राय एवं रांची उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार व जनसभा के महामंत्री पंकज यादव ने जरूरतमंदों के बीच मास्क, साबुन व भोजन का वितरण किया। व्यायामशाला के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने विधायक सरयू व अधिवक्ता राजीव को सम्मानित किया। विधायक व अधिवक्ता ने कोरोना योद्धा के रुप में कार्य कर रहे पत्रकारों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं व आर्य आहार केंद्र के सदस्यों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री ओपी लाल, संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार झा, गुरुजी दुर्गाराम, डॉ. बीएन चौधरी, डॉ. शिवानी झा, डॉ. धीरज चौधरी, डॉ. नेहा प्रियदर्शनी, डॉ. स्वतंत्र कुमार, डॉ. आरसी चौधरी, डॉ. एसएस लाल, बिट्टू झा, गौतम मंडल, मनोज गुप्ता, जयकुमार जैन, रणधीर बर्मन, दीपक गुप्ता, देवेन्द्र ठक्कर, किशोरी गुप्ता, विजय गुप्ता, मिकू गुप्ता, परवेज इकबाल आदि मौजूद थे।