हाथी ने वृद्ध को कुचलकर मार डाला, रकम न होने से नहीं मिला समय पर इलाज
देवघर (धनबाद) : सारठ थाना क्षेत्र के गंडाजोरी निवासी शशि साह (65) को शनिवार को जंगली हाथी ने कुचलकर मार दिया।
देवघर (धनबाद) : सारठ थाना क्षेत्र के गंडाजोरी निवासी शशि साह (65) को शनिवार को जंगली हाथी ने कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। शशि किसी काम से
सारठ सारवां सीमा पर स्थित दो मुहानी जंगल के पास से गुजर रहा था। तभी उसे हाथी ने अपनी चपेट में लिया। दरअसल हाथी को देखते ही वह बदहवास होकर भागने लगा। बावजूद हाथी ने दौड़कर उसको कुचल दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार शशि को उठाकर सारठ स्थित मुरचुरा सीएचसी भेजा। डॉक्टर गोपाल पंडित ने बताया कि उसकी हालात नाजुक थी। प्राथमिक चिकित्सा के बाद देवघर रेफर कर दिया था। पर, इस गरीब परिवार के पास पैसे नहीं थे। उसके इंतजाम में देरी के कारण उसे समय पर इलाज नहीं मिला। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से शशि की पत्नी और अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी चंद्रावती देवी ने बताया कि घर की माली हालत बहुत खराब है, ये ही मजदूरी कर किसी तरह परिवार चलाते थे। हमारे दो बेटे हैं। केसो साह और अखिलेश साह। ये दोनों भी मजदूरी करते हैं। डॉक्टर के रेफर करने के बाद हमारे पास फूटी कौड़ी तक नहीं थी, बेटा पैसे के इंतजाम के लिए गया था।