चुनावी हिंसा के बाद झरिया में तनाव, सिंह मैंशन के प्रिंस और रघुकुल के हर्ष पर गंभीर आरोप Dhanbad News
झरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की रात भौंरा में सिंह मैंशन व रघुकुल यानि भाजपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच मारपीट के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई।
भौंरा, जेएनएन। झरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की रात भौंरा में सह मैंशन व रघुकुल यानि भाजपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच मारपीट के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई। हालांकि भौंरा ओपी प्रभारी कलिका राम का कहना है कि यहां की स्थिति शांतिपूर्ण है। दोनों तरफ से शिकायत की गई। मामले की छानबीन कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। ओपी प्रभारी का कहना है कि मामले को लेकर भौंरा ओपी में कांड संख्या अंकित कर मामला दर्ज भी दर्ज कर लिया गया है। रविवार की देर रात मारपीट की घटना घटी थी। बताते हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता सुबोध ¨सह साथी राजन सिंह के साथ अपनी कार से अपने आवास न्यू क्वार्टर भौंरा देर रात जा रहे थे।
सुबोध ने कहा कि घर के निकट कार पार्किंग करने के समय जैसे ही कार से हमलोग नीचे उतरे तो सिंह मैंशन भाजपा के कार्यकर्ता रंजय कुमार, सनी कुमार, अशोक पासवान, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, प्रिंस सिंह, विकास सिंह सहित अन्य 20 25 लोगों ने कांग्रेस को वोट दिलाने का आरोप लगाकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। इसकी भौंरा ओपी में लिखित शिकायत की है। मारपीट के दौरान राजन को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी करने की भी बात कही। कहा कि राजन की नाक से खून भी बहने लगा।
वहीं दूसरी ओर रंजय ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि हर्ष सिंह, केडी पांडेय, सोनू सिंह, मोहम्मद सोनू सहित अन्य 10/12 लोग मेरा पीछा करते हुए मेरे आवास तक पहुंचे। मेरे घर पर पथराव किया। मेरे घर के दरवाजे पर केरोसिन छिड़का। आग लगाने का प्रयास किया। लिखित शिकायत मिलने के बाद भौंरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
भौंरा में भाजपा व कांग्रेस के दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। ओपी में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले की छानबीन के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कलिका राम, भौंरा ओपी प्रभारी