Move to Jagran APP

Dhanbad Weather News: चक्रवाती तूफान 'टॉक्टे' का झारखंड में दिखने लगा असर, दो दिन बाद 40 डिग्री चढ़ेगा पारा

Dhanbad Weather News अरब सागर में आने वाले साल के पहले साइक्लोन की वजह से मौसम में गर्माहट फिर से लौटने लगी है। शुक्रवार से ही का एहसास होने लगा। 33 डिग्री तक पहुंच चुका अधिकतम तापमान वापस 35-36 डिग्री पर पहुंच गया।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 06:58 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 06:58 AM (IST)
Dhanbad Weather News: चक्रवाती तूफान 'टॉक्टे' का झारखंड में दिखने लगा असर, दो दिन बाद 40 डिग्री चढ़ेगा पारा
धनबाद के तापमान में फिर से वृद्धि होने लगी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। अरब सागर में उठे तूफान टॉक्टे (Cyclone Tauktae) का धनबाद समेत झारखंड के किसी शहर में सीधा प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। यहां किसी तरह का खतरा भी नहीं। लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से यह साइक्लोन अपना असर दिखाने लगा है। झारखंड की आबोहवा बदल रही है। तापमान में वृद्धि हो रहा है। सुहाना माैसम अब परेशान करने लगा है। मई के पहले दिन से ही मौसम ने रंग बदल लिया था। तकरीबन 2 हफ्ते तक मौसम सुहाना रहा। जोरदार गरज, आंधी और बारिश के साथ मौसम बदलता रहा। इस दौरान झुलसाने वाली धूप का सामना नहीं करना पड़ा। अप्रैल में तेज धूप की वजह से लोग जहां घरों में कैद हो गए थे। वहीं मई में मौसम ने काफी राहत दी। पर अब अरब सागर में आने वाले साल के पहले साइक्लोन की वजह से मौसम में गर्माहट फिर से लौटने लगी है।

loksabha election banner

33 से 36 डिग्री पहुंचा तापमान

शुक्रवार से ही का एहसास होने लगा। 33 डिग्री तक पहुंच चुका अधिकतम तापमान वापस 35-36 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार से अधिकतम तापमान में धीरे धीरे और बढ़ोतरी होगी। सोमवार से तापमान के फिर से 40 डिग्री पर पहुंचने के संकेत मौसम विभाग ने दे दिए हैं। इधर रविवार से अरब सागर में चक्रवात भी सक्रिय होने वाला है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। चक्रवात का सीधा असर धनबाद या झारखंड के बड़े हिस्से पर होने की संभावना कम है। पर मौसम विभाग ने चक्रवात के बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान जताया है। समुद्री बादलों की आवाजाही से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

समय से पहले आएगा मानसून

अरब सागर में उठे तूफान से तापमान में वृद्धि हो रही है। हालांकि राहत देने वाली एक बात यह है कि इस साल समय से पहले मानसून आ सकता है। झारखंड में 15 जून तक मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि है। अब साइक्लोन के कारण एक-दो दिन पहले मानसून आएगा।

मई में धनबाद में अब तक सामान्य से 84 फीसद ज्यादा बारिश

मई के दूसरे हफ्ते में भी धनबाद में बारिश का ग्राफ अच्छा रहा। सामान्य से 84 फीसद अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।सात से 13 मई के दौरान धनबाद के साथ-साथ पड़ोसी जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। बोकारो में सामान्य से 123%,  गिरिडीह में 39% और जामताड़ा में 234 फीसद ज्यादा बारिश हुई। देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में भी बारिश का ग्राफ मई के दूसरे हफ्ते में काफी बेहतर रहा।

  • 18 मई तक का संभावित तापमान
  • शनिवार अधिकतम 37 न्यूनतम 23
  • रविवार अधिकतम 38 न्यूनतम 23
  • सोमवार अधिकतम 40 न्यूनतम 24
  • मंगलवार अधिकतम 40 न्यूनतम 25

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.