Dhanbad Weather Forecast: आसमान से गिरी फुहारें तो ठंड ने ली करवट, 3 डिग्री तक गिरा पारा
धनबाद का माैसम लगातार बदल रहा है। एक दिन पहले तक ठंड जाती हुई लग रही थी। शनिवार की रात हुई बूंदाबंदी के बाद ठंड फिर से वापस आ गई है। धनबाद का न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक नीचे गिर गया है। ठंडी हवा भी चल रही है।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद का माैसम लगातार बदल रहा है। एक दिन पहले तक ठंड जाती हुई लग रही थी। शनिवार की रात हुई बूंदाबंदी के बाद ठंड फिर से वापस आ गई है। धनबाद का न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक नीचे गिर गया है। ठंडी हवा भी चल रही है। इससे कनकनी बढ़ गई है। माैसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी तक माैसम शुष्क रहेगा। सुबह कोहरा और धुंध छाया रहेगा। दोपहर में आसमान साफ रहेगा। और शाम को ठंडी हवा के कारण सर्दी सताएगी। धनबाद और आसपास के जिले-गिरिडीह, बोकारो और जामताड़ा में शीतलहरी चलेगी। इससे ठंड का कुछ ज्यादा ही असर दिखेगा।
शनिवार और रविवार की रात धनबाद में बूंदाबांदी जारी रही। शनिवार शाम को कहीं हल्की बारिश तो कहीं फुहारें पड़ी। इसका असर यह हुआ कि माैसम बरसाती हो गया। बेमाैसम की इस हल्की बारिश के कारण जाती हुई ठंड फिर वापस मुड़ गई। धनबाद का न्यूनतम पारा 12 डिग्री से गिरकर 9 डिग्री पर आ गया। धनबाद और आसपास के इलाकों में सुबह-शाम ठंडी हवा चल रही है। इससे कनकनी बढ़ गई है।