18+Vaccination Drive: आज धनबाद में 5 हजार लाभुकों को टीका लगाने का लक्ष्य, यहां देखें टीकाकरण केंद्रों की सूची
18+Vaccination Drive धनबाद में 18 से 44 के बीच के लाभुकों को 22 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाया जायेगा। इससे पहले बुधवार को मु्ख्यालय की ओर से वैक्सीन की खेप धनबाद को मिली है। गुरुवार को पांच हजार लाभुकों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस से बचाव के लिए धनबाद में टीकाकरण अभियान जारी है। गुरुवार को 5 हजार लाभुकों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लाभुकों को टीका लगाया जाएगा। बुधवार को मु्ख्यालय रांची की ओर से वैक्सीन की खेप धनबाद को मिली है। इस तरह से गुरुवार को पांच हजार लाभुकों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ. विकास राणा ने बताया कि मंगलवार को इसके लिए स्टॉल बुकिंग की गई। देर शाम तक लगभग सभी स्लॉट भर गए। उन्होंने बताया कि टीका की आपूर्ति होने पर और केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- आज इन जगहों पर टीका
- धनबाद सदर
- अशोक नगर
- प्राथमिक स्कूल बी ब्लाक भूली
- गुजराती स्कूल बैंक मोड़
- अल इस्लाह वासेपुर
- जिला स्कूल बाबूडीह
- जगजीवन नगर
- मध्य विद्यालय केंदुआडीह
- गोपिनाथडीह
- शंभु धर्मशाला, मनइटांड़
- सियालगुदरी पंचायच
- बलियापुर
- बलियापुर सीएचसी
- करमाटांड़
- झरिया
- विवाह भवन चासनाला
- मिनी आइटीआइ झरिया
- बस्ताकोला
- गौशाला
- बाघमारा
- सीएचसी बाघमारा एक
- सीएचसी बाघमारा दो
- जोगता
- राजगंज
- निरसा
- प्रसाद मध्य विद्यालय निरसा
- पंचायत भवन पाथरकुआं
- कुमारधुबी
- डी-नोबिली स्कूल मैथन
- तोपचांची
- तोपचांची सीएचसी
- गोमो
- टुंडी
- टुंडी सीएचसी
- गढ़ रघुनाथपुर
- गोविंदपुर
- गोविंदपुर सीएचसी
- जियाजोरी