Move to Jagran APP

Swami Vivekanand Birth Anniversary : झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने हीरापुर पार्क मार्केट में मनाई स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती

झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने हीरापुर पार्क मार्केट में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा वर्ग के प्रेरणा स्रोत थे।

By Atul SinghEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 04:59 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 04:59 PM (IST)
Swami Vivekanand Birth Anniversary : झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने हीरापुर पार्क मार्केट में  मनाई स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती
हीरापुर पार्क मार्केट में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती मनाई गई। (जागरण)

 धनबाद, जेएनएन: झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने हीरापुर पार्क मार्केट में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा के प्रेरणा स्रोत थे। विवेकानंद अमेरिका की शिकागों में 1893 में विश्व धर्म महासभा ने देश के सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।

loksabha election banner

उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस थे। उनकी याद में उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। स्वामी विवेकानंद जी बोले थे कि अगर पैसा मनुष्य की अच्छे काम करने में मदद करता है तो पैसा महत्वपूर्ण है। पर अगर वह दूसरे की मदद नहीं करता तो फिर यह पैसा किसी काम का नहीं। स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार दोनों ही प्रेरणा का स्रोत है। स्वामी जी के विचारों पर चल के लाखों युवाओं के जीवन में बदलाव आया।

स्वामी जी के मूल संदेश थे, उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त ना हो जाए। उनका जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, उनका दर्शन सिद्धांत अलौकिक विचार और उनके आदर्श है। जिनका उन्होंने संपादन किया और भारत के साथ-साथ अन्य देशों में उन्हें स्थापित किया। उनके यह विचार और आदर्श युवाओं में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। समिति ने केंद्र सरकार से यह मांग किया है की धनबाद रेलवे जंक्शन के नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाए।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थ कल्याण भट्टाचार्य, राणा चट्टराज, सुशोभन चक्रवर्ती, कल्याण राय, मिंटू दास, सम्राट चौधरी, कल्याण घोषाल, बबलू सरकार, राजू प्रमाणिक, बादल सरकार, टोनी बनर्जी आदि मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.