Move to Jagran APP

कर्ज में दबे कोलकर्मी ने फांसी लगाकर दे दी जान

लोदना पुत्री की शादी के लिए ली गई कर्ज की राशि लौटने के दबाव से परेशान एनएस लोदना निवासी

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 07:27 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 07:27 PM (IST)
कर्ज में दबे कोलकर्मी ने फांसी लगाकर दे दी जान
कर्ज में दबे कोलकर्मी ने फांसी लगाकर दे दी जान

लोदना : पुत्री की शादी के लिए ली गई कर्ज की राशि लौटने के दबाव से परेशान एनएस लोदना निवासी 57 वर्षीय कोलकर्मी अशोक कुमार पासवान ने बुधवार की रात अपने आवास के आंगन में लगे लोहे की रेलिग में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर लोदना पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अशोक साउथ तिसरा परियोजना में फीटर के पद पर कार्यरत थे।

loksabha election banner

मृतक के एकलौते पुत्र ने बताया कि पिता बुधवार को दूसरी पाली रात में कार्य कर घर आए। कई रिश्तेदारों से फोन पर बात की। छोटी बहन अपने ससुराल सिजुआ में है। उससे भी वीडियो कॉलिग कर कुछ देर तक बात की। परिवार के सभी लोग के साथ रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब ढाई बजे नींद खुली तो देखा कि घर के सभी लाइट व बाहर की लाइट भी बंद है। बाहर निकलकर सभी लाइट को जलाया। देखा कि पिता कमरे में नहीं हैं। खोजबीन करने पर देखे कि आंगन परिसर में पिता को फांसी पर लटके देखा। शोर मचाने पर परिवार व आसपास के लोग जुटे। लोदना पुलिस को सूचना दी। पिता को फंदे से उतारा गया। तब तक उनकी मौत हो गई थी। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पुत्र व मंझली पुत्री की शादी इसी वर्ष मार्च में हुई थी। पत्नी उर्मिला देवी समेत परिवार के लोग रो रोकर बेहाल हैं।

---

कर्ज लेने के बाद थे परेशान :

मृतक अशोक के घरवालों ने किसी भी तरह के परिवारिक विवाद होने से इन्कार किया। कहा कि पुत्री की शादी में अशोक कर्ज लिया था। कर्ज की राशि देने के लिए परेशान रहते थे। कुछ माह पहले बैंक के अलावा दोस्तों से कर्ज लिया था। एक निजी फाइनेंस कंपनी से भी लोन लेने की बात कही जा रही है। कुछ राशि ब्याज पर भी लिया था। कर्ज लेने के बारे में परिवार के लोगों को अधिक जानकारी नहीं है।

-----------

मूतक की पत्नी के बयान पर ओपी में यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुत्री की शादी में कर्ज लेने से परेशान रहने व आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

- जितेंद्र नारायण सिंह, लोदना ओपी प्रभारी।

..

लोदना में एक पखवाड़ा में फांसी से मौत की तीसरी घटना :

लोदना ओपी क्षेत्र में एक पखवाड़ा में फांसी से मौत की तीसरी घटना है। आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं से लोग सकते में हैं। लोगों ने बताया कि परेशानी में मौत का रास्ता चुनना सही नहीं है। घटना के बाद परिवार के लोगों पर दुखों पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसा करनेवाले अपने परिवार के बारे में सोचें कि उसके जाने के बाद उनके परिवार का क्या हाल होगा।

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.