Move to Jagran APP

झरिया के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण, 10 को नोटिस

धनबाद राजस्व बढ़ोतरी को लेकर नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। होल्डिग टैक्स वाटर टैक्स और यूजर चार्ज मद में निगम ने इस वर्ष 50 लाख का लक्ष्य निर्धारण कर रखा है। इसकी प्राप्ति के लिए पांचों अंचल झरिया धनबाद कतरास सिदरी और छाताटांड़ को कड़ा निर्देश जारी किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:50 PM (IST)
झरिया के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण, 10 को नोटिस
झरिया के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण, 10 को नोटिस

धनबाद : राजस्व बढ़ोतरी को लेकर नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। होल्डिग टैक्स, वाटर टैक्स और यूजर चार्ज मद में निगम ने इस वर्ष 50 लाख का लक्ष्य निर्धारण कर रखा है। इसकी प्राप्ति के लिए पांचों अंचल झरिया, धनबाद, कतरास, सिदरी और छाताटांड़ को कड़ा निर्देश जारी किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को झरिया अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी कुणाल कुमार सिंह ने 10 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इनके सम्मुख नोटिस भी चस्पा किया गया। सभी को हिदायत दी गई कि तीन दिन के अंदर अपना बकाया होल्डिग टैक्स अंचल कार्यालय में जमा करवा दें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित प्रतिष्ठान का खाता अटैच कर बकाया राशि वसूली जाएगी। होल्डिग टैक्स किसी भी सूरत में माफ नहीं होगा। कार्यपालक पदाधिकारी कुणाल ने बताया कि झारखंड नगरपालिका संपत्ति कर (निर्धारण, संग्रहण एवं वसूली) नियमावली 2013 के तहत होल्डिग टैक्स अनिवार्य रूप से जमा करना है। ऐसा नहीं करने पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 में मिली शक्तियों के तहत जुर्माना लेने और कार्रवाई करने का अधिकार है। इन्हें भेजा गया है नोटिस

loksabha election banner

- मद्रास कैफे मेन रोड झरिया

- लक्ष्मण वर्तिका केला पट्टी

- कृष्णा लॉज मेन रोड

- जफर इमाम मेन रोड चार नंबर

- श्रीराम लॉज टैक्सी स्टैंड चार नंबर

- बालिका विद्या मंदिर झरिया बस स्टैंड

- मो. जाबिर हुसैन नीचे कुल्ही

- ग्रीन स्कूल भुतगढि़या

- आरडी आइटीआइ भुतगढि़या

- आदिल इमाम-शाहिद इमाम चार नंबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.