अयोध्या में राम मंदिर: मोहम्मद जलालुद्दीन ने दान किए 5100 रुपये, कहा- राम हमारे पूर्वज
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहा श्रीराम मंदिर निधि समर्पन अभियान का आज छठा दिन है इस अभियान में सभी मत- पंथ के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राम भक्त ह्रदय खोल कर समर्पण कर रहे हैं।
धनबाद, जेएनएन : अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहा "श्रीराम मंदिर निधि समर्पन अभियान" का आज छठा दिन है इस अभियान में सभी मत- पंथ के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राम भक्त ह्रदय खोल कर समर्पण कर रहे हैं। तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए दान दे रहे हैं ! आज इसी दौरान अंगारपथरा (कतरास) निवासी एंव जलाल बैटरी के मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी ने 5100 रुपये का दान राम मंदिर के लिए दिया तथा कहा कि यह मंदिर हम सभी का है हमारे पूर्वज राम है।
हम सभी को बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेना चाहिए आगे उन्होंने कहा कि राम एकता और सद्भाव के प्रतीक हैं। राम के आदर्शों पर हम सभी को चलना चाहिए ! अभियान में आरएसएस , विहिप एंव अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता घर-घर तक जा रहे हैं ।
और मंदिर निर्माण के लिए धन इकट्ठा कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धनवाद महानगर कार्यवाह पंकज सिंह ने सभी दान दाताओ को धन्यवाद दिया और कहा कि मंदिर निर्माण के लिये समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक गिलहरी की भांति अपना सहयोग देना चाहिये। अयोध्या मे राम मंदिर का निर्माण राष्ट्र निर्माण का कार्य है। उक्त अवसर पर आर.एस.एस. के धनबाद महानगर कार्यवाह एवं उक्त अभियान के महानगर सह प्रमुख पंकज सिंह, विश्व हिंदू परिषद के विक्की सिंह, नगर अभियान प्रमुख चंदन गुप्ता, सह प्रमुख अरुण गोस्वामी, अंगारपथरा अभियान प्रमुख चंद्रभान प्रसाद, महंथ जी आदि उपस्थित थे।