पांचवें दिन पोखरिया में उपलता मिला शव, एनडीआरएफ ने रोका खोज अभियान Dhanbad News
पांच दिन पहले शुक्रवार को पोखरिया में शंकर रविदास स्नान करने गया था। इस दाैरान वह डूब गया। उसे खोजने के लिए सुनील भुइयां पोखरिया में उतरा तो वह भी डूब गया।
धनसार, जेएनएन। नई दिल्ली मोहल्ला स्थित धनसार पोखरिया में डूबे सुनील भुइयां को एनडीआरएफ की टीम पिछले चार दिन से खोज रही थी। पोखरिया में खोजते-खोजते जब टीम थक-हार कर बैठ गई तो पांचवें दिन मंगलवार सुबह सुनील का शव खुद पानी के ऊपर उपलता मिला। इसके बाद धनसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पांच दिन पहले शुक्रवार को पोखरिया में शंकर रविदास स्नान करने गया था। इस दाैरान वह डूब गया। उसे खोजने के लिए सुनील भुइयां पोखरिया में उतरा तो वह भी डूब गया। इसके बाद नई दिल्ली मोहल्ला के लोगों ने बचाव कार्य के लिए हंगामा किया। सड़क जाम कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एनडीआरएफ बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन शंकर रविदास को शव खोज निकाला। जबकि चार दिन तक चले खोज अभियान के बाद भी सुनील का पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम द्वारा खोज अभियान शुरू करने से पहले ही शव पोखरिया में उपलता मिला। इसके बाद एनडीआरएफ ने बचाव कार्य समाप्त कर दिया।