Move to Jagran APP

AJSU: संताल परगना में तोड़ देंगे झामुमो का भ्रम : सुदेश

मधुपुर में आजसू में बहुत दमखम है। उपचुनाव नजदीक आएगा तो सीट के बंटवारे का मसला देखा जाएगा। सुदेश बोले कि झारखंड में पिछड़ा वर्ग को आबादी के मुताबिक वास्तविक आरक्षण नहीं मिला है। आजसू पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:50 PM (IST)
AJSU: संताल परगना में तोड़ देंगे झामुमो का भ्रम : सुदेश
आजसू की सभा को संबोधित करते विधायक सुदेश महतो।

देवघर, जेएनएन। आजसू पार्टी ने पहली बार संताल परगना में देवघर के एतिहासिक स्थल बुढ़ई में केंद्रीय महासभा का आयोजन किया। केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने दावा किया कि संताल परगना में झामुमो का भ्रम आजसू पार्टी जरूर तोड़ देगी। संताल परगना के किसी भी कोने में जाइए, सिर्फ एक साल के भीतर लोगों में हेमंत सरकार के प्रति निराशा के भाव दिखने लगे हैैं। आम लोगों से पूछिए, बता देंगे कि हेमंत सरकार के लोग ही जल, जंगल एवं जमीन को लूटने में लगे हैैं। ओपेन सीक्रेट है यह।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मधुपुर में आजसू में बहुत दमखम है। उपचुनाव नजदीक आएगा तो सीट के बंटवारे का मसला देखा जाएगा। सुदेश बोले कि झारखंड में पिछड़ा वर्ग को आबादी के मुताबिक वास्तविक आरक्षण नहीं मिला है। आजसू पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी।  सुदेश महतो ने विधानसभा चुनाव के नतीजे का जिक्र करते हुए कहा कि झामुमो को कुल 28 लाख मत हासिल हुए। वे राज कर रहे हैैं। आजसू को 12 लाख मिले हैैं। हम विपक्ष में हैैं। हमें चार साल तक जनता के लिए संघर्ष करना है। पंचायत चुनाव मेें पताका फहराने के लिए तैयार रहें। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि मधुपुर का किला फतह करना है। अभी से लग जायें। केंद्रीय सभा में विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, अकील अख्तर, रामचंद्र सहिस, गंगा नारायण सिंह ने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.