Move to Jagran APP

कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के नजदीक गोफ में समाया कच्चा मकान, दहशत Dhanbad News

भू-धंसान की घटना के समय जोरों की बारिश हो रही थी। धरती धंस गई। 8 फीट चाैड़ा और 10 फीट गहरा गोफ बन गया। क्लब से सटा धर्मवीर बैरागी का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 11:39 AM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 11:39 AM (IST)
कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के नजदीक गोफ में समाया कच्चा मकान, दहशत Dhanbad News
कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के नजदीक गोफ में समाया कच्चा मकान, दहशत Dhanbad News

चिरकुंडा, जेएनएन। कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के नजदीक नव युवक संघ क्लब के पीछे झोपड़पट्टी में मंगलवार सुबह जोरदार आवाज के साथ भूधंसान हुई। इसकी चपेट में आने से धर्मवीर बैरागी का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। झोपड़पट्टी में भगदड़ मच गई। सब अपने-अपने झोपड़ी और घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए। हालांकि संयोग से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

loksabha election banner

भू-धंसान की घटना के समय जोरों की बारिश हो रही थी। इसी दाैरान क्लब के पीछे की धरती धंस गई। 8 फीट चाैड़ा और 10 फीट गहरा गोफ बन गया। क्लब से सटा धर्मवीर बैरागी का कच्चा मकान एक तरफ से गोफ में समा गया। बैरागी की मां व उसके बच्चों ने भागकर जान बचाई। गोफ का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। इससे आस-पास रहने वाले लोग दहशत में हैं। घटना के बाद चिरकुंडा नगर पंचायत को लोगों ने सूचना दी लेकिन दुर्गा पूजा की छुट्टी के कारण कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा।

यह इलाका ईसीएल की कुमारधुबी कोलियरी के नजदीक है। अंदर ही अंदर कोयला निकाला जा चुका है। खनन को भू-धंसान के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। भू-धंसान वाले स्थान से थोड़ी दी दूर पर धनबाद-हावड़ा रेल खंड की लाइन गुजरती है। भू-धंसान की घटना ने रेलवे को सचेत कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.