Move to Jagran APP

देशप्रेम दिवस घोषित हो नेताजी का जन्मदिन : फाब्ला

झरिया नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन गुरुवार को झरिया में हर्षोल्लास से मनाया गया। फॉरवर्ड ब्लाक ने शहर में रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 06:48 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:48 AM (IST)
देशप्रेम दिवस घोषित हो नेताजी का जन्मदिन : फाब्ला
देशप्रेम दिवस घोषित हो नेताजी का जन्मदिन : फाब्ला

झरिया : नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन गुरुवार को झरिया में हर्षोल्लास से मनाया गया। फॉरवर्ड ब्लाक ने शहर में रैली निकाली गई। फुलारीबाग स्थित नेताजी की मूíत पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। फाब्ला के प्रदेश अध्यक्ष मोफिज साहिल ने सभा में केंद्र सरकार से नेताजी के जन्मदिन को देशप्रेम दिवस के रूप में घोषित करने की मांग की। हेमंत सरकार की ओर से नेताजी के जन्मदिन पर छुट्टी घोषित करने को सराहा। मौके पर अर्जुन राम, उपेंद्र यादव, शंभू शरण, अनिल रवानी, राजकुमार साव, विक्की रवानी, उíमला गुप्ता, सावित्री पासवान, करूणा सेन, रेणु देवी, पूनम साव, सरिता देवी, अलका देवी, गीता पाल आदि थे। नेताजी के जन्मदिन पर कोयलांचल नागरिक मंच का स्थापना दिवस चार नंबर कार्यालय में मनाया गया। लोगों ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। झरिया की रक्षा व यहां के लोगों के अधिकार को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि एक साजिश के तहत झरिया को खाली कराया जा रहा है। झरिया में फैल रहे प्रदूषण के लिए बीसीसीएल को जिम्मेवार ठहराया गया। अध्यक्षता राजकुमार अग्रवाल, संचालन श्रीकांत अंबष्ठ व धन्यवाद रतन कुमार अग्रवाल ने दिया। मौके पर गोपाल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, देवी साव, शिवचरण शर्मा, उमाचरण रजवार, कुमार अंकेश, अरुण साव, सत्यनारायण भोजगढ़यिा, सपन मजुमदार, अमित साव आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.