Lok Sabha Election 2019: कीर्ति के समर्थन में उतरे महागठबंधन के छात्र संगठन
महागठबंधन के प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया। वोटरों को बूथ तक लाने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
By mritunjayEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 11:48 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 11:48 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। मंगलवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन के तमाम छात्र संगठनों की बैठक हुई। एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष कुमार अभिरव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस, झामुमो, जेवीएम व मासस के छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया।
बैठक में महागठबंधन के प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया। वोटरों को बूथ तक लाने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया। महागठबंधन के छात्र संगठन सदस्य पर व्यवस्था देखेंगे।
बैठक में महागठबंधन के प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, एनएसयूआइ के सौरव सिंह, गोपाल कृष्ण चौधरी, विकास दुबे, शिवम सिंह, सुशील सिंह, साकिब, साहिल सिद्दिकी, एमएसएफ के वीरू आनंद सिंह, जसीम अंसारी, नृपेन्द्र झा, झारखंड छात्र मोर्चा के मनोज रवानी, समीर रवानी, अली हसन, प्रीतम मरांडी, झारखंड विकास मोर्चा के समीर रवानी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें