तालाब में नहाने गया था राजकमल स्कूल का छात्र, डूबने से मौत
बरवाअड्डा बरवाअड्डा थाना अंतर्गत कल्याणपुर गांव में शनिवार को केदार साव के 15 वर्षीय
बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना अंतर्गत कल्याणपुर गांव में शनिवार को केदार साव के 15 वर्षीय पुत्र अनुराग साव की मौत तालाब में डूब जाने से हो गई। बताया जाता है कि शुक्रवार को अनुराग स्वजन के साथ शादी समारोह में भाग लेने गोविदपुर क्षेत्र के तिलाबनी गांव गया था। वह शनिवार सुबह अपने दादा के साथ घर आ गया था। लौटने के बाद अनुराग स्नान करने लिए तालाब चला गया। स्नान करने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था और वह डूब गया। ग्रामीणों को अनुराग के तालाब में डूबने की सूचना मिली तो वे तालाब की ओर भागे। ग्रामीणों ने अनुराग को तालाब से निकाला और उसे इलाज के लिए जालान अस्पताल धनबाद ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुराग राजकमल स्कूल धनबाद में आठवीं कक्षा का छात्र था। शादी समारोह में गोविरपुर गये अनुराग के माता-पिता को उसकी मौत की सूचना मिली वे रोते बिलखते घर पहुंचे। मां, पिता , दादा एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। अनुराग की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। केदार अनुराग को क्रिकेटर बनाना चाहते थे। इसके लिये उन्होंने क्रिकेट का पूरा किट खरीद कर बेटे को दिया था और खुद सुबह-शाम अनुराग को प्रैक्टिस करवाते थे। महुदा में सड़क दुर्घटना में एक जख्मी
धनबाद- बोकारो मुख्य मार्ग पर लालबंगला मोड़ के समीप अज्ञात वाहन कीचपेट में आने से मछियारा निवासी फटीक पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के जरिए उसे पीएमसीएच भेज दिया। वे लाल बंगला से पैदल घर जाने के दौरान घटना घटी। स्थानीय लोगों के अनुसार संभवत: किसी वाहन ने ही धक्का मारा होगा।