चोरी गई बाइक बरामद, पांच गए जेल
बाघमारा पुलिस ने चोरी गए बाइक बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें तेलोटांड़ निवासी संजय कुम्हार आकाश चौहान बाघमारा निवासी दीपक यादव भौरा 12 नंबर का जयदेव महतो एवं जोड़ापोखर का विकास सिंह शामिल है।
भीमकनाली : बाघमारा पुलिस ने चोरी गए बाइक बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें तेलोटांड़ निवासी संजय कुम्हार, आकाश चौहान, बाघमारा निवासी दीपक यादव, भौरा 12 नंबर का जयदेव महतो एवं जोड़ापोखर का विकास सिंह शामिल है। पुलिस पांचों को कोर्ट ले गई, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी थानेदार अनिल कुमार भुइयां ने बताया कि रविवार को माटीगढ़ निवासी देवानंद नोनियां ने होंडा साइन बाइक की चोरी की लिखित शिकायत थाना में की थी। 21 नवंबर की रात को बाइक चोरी की बात कही गई थी। अनुसंधान के क्रम में लोकल लिक का पता चला। इसके बाद पुलिस ने तेलोटांड़ निवासी संजय को पूछताछ के हिरासत में लिया। उसी की निशानदेही पर उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। भौंरा 12 नबंर निवासी जयदेव महतो के घर से छापेमारी कर चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में सभी ने बताया कि आकाश, अभय और संजय सभी माटीगढ़ शादी पार्टी में गए थे। वहीं बाइक चोरी किया था। वहीं अन्य लोग बेचने और रखने में सहयोग कर रहे थे। छापेमारी में अवर निरीक्षक बान सिंह सअ नि मंदीप सिंह सहित बल के जवान थे। युवती का शव फंदे से झुलता मिला
तेतुलमारी : मंगलवार को बिगहा बस्ती में कोल कर्मी शंकर गुप्ता की 20 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी का शव आवास के एक कमरे में पंखा की कुंडी से साड़ी के सहारे झूलता पाया गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। स्वजनों ने बताया कि अहले सुबह वह अपने कमरे में गई और दरवाजा को अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक नहीं खोलने पर हम लोगों ने आवाज लगाया, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे में झूल रही थी। दरवाजा को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फंदे से उतार कर कतरास स्थिति एक अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आस पड़ोस के लोगों की बात माने तो उसकी कुछ दिनों के बाद शादी होने वाली थी।