Move to Jagran APP

तोपचांची में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

संवाद सहयोगी तोपचांची-गोमो बाजार तोपचांची में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हो

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 02:08 AM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 02:08 AM (IST)
तोपचांची में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
तोपचांची में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

संवाद सहयोगी, तोपचांची-गोमो बाजार: तोपचांची में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हो गई। झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय महिला, पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को मदयडीह स्थित टेकलाल महतो स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन कबड्डी के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, डीडीसी डीसी दास, एसडीएम सुरेंद्र कुमार, टाटा स्टील झरिया के जीएम संजय राजोरिया, झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

loksabha election banner

गुरुवार की रात कबड्डी मैच शुरू हुआ। पुरूष वर्ग में धनबाद तथा साहेबगंज के बीच मैच खेला गया। दो प्वाइंट से साहेबगंज ने मैच जीत लिया। महिला वर्ग पलामू व ब्रह्मऋषि टीम के बीच खेला गया। पलामू की महिला खिलाड़ियों ने 21 प्वाइंट से खेल की जीत हासिल कर ली।

प्रदीप नरवाल ने कहा कि कबड्डी आज देश का लोकप्रिय खेल है, खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें और अपनी प्रतिभा को सही जगह लगाएं। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि बिना पूंजी का सबसे लोकप्रिय खेल कबड्डी है। खिलाड़ी अगर मेहनत करे तो इस खेल के माध्यम से अपना नाम रोशन कर सकते हैं। राज्य के जितने भी युवा इस खेल में भाग ले रहे हैं, सभी मेहनत करें और अपना प्रतिभा दिखाए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि प्रतिभा गांव में मिलता है और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होना एक बड़ी बात है। प्रतियोगिता में राज्य के दुमका, चतरा, लातेहार, पाकुड़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, बोकारो, गढ़वा, देवघर, सहित 24 जिलों के 26 टीमों के महिला व पुरुषों में आठ सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया है। 27 मार्च को खेल का समापन होगा।

स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल के प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचते ही खिलाड़ियों में उत्साह भर आया और मौजूद खिलाड़ियों ने उनका अभिनंदन किया। एचआरएम देवाशीष बनर्जी, एसडीएम सुरेंद्र कुमार, बीडीओ केके बेसरा, गोमो चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव रूपेश गुप्ता, पकंज अग्रवाल झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष के अलावा महासचिव बिपिन कुमार सिंह, संयोजक गोपाल ठाकुर, जिला कबड्डी संघ के सचिव मदन कुमार राय, उपाध्यक्ष रितेश कुमार, शोभन बनर्जी, अर्चना शेखर, अमित कुमार, मिटू ठाकुर, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष जगदीश चौधरी, पवन महतो, दिनेश महतो, प्रमुख सरिता देवी, आनंद महतो, दुर्योधन महतो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.