Move to Jagran APP

दुष्कर्म के प्रयास के मामले में थाने से छूटा बहुचर्चित सोनाली मुखर्जी एसिड अटैक का अभियुक्त, पत्नी के गिड़गिड़ाने पर महिला ने दी माफी Dhanbad News

शिकायत के बाद पुलिस ने संजय पासवान को हिरासत में ले लिया। इसके बाद संजय की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए सामने आई। उसने शिकायतकर्ता महिला से मिलकर काफी गिड़गिड़ाई। इसके बाद महिला ने माफी दी।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 09:26 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 09:26 AM (IST)
दुष्कर्म के प्रयास के मामले में थाने से छूटा बहुचर्चित सोनाली मुखर्जी एसिड अटैक का अभियुक्त, पत्नी के गिड़गिड़ाने पर महिला ने दी माफी Dhanbad News
बरवाअड्डा थाना। यहां की पुलिस ने शिकायत के बाद संजय पासवान को हिरासत में लिया था।

धनबाद, जेएनएन। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ गांव में वर्ष 2003 में घटित चर्चित सोनाली मुखर्जी तेजाब हमला कांड का सजायाफ्ता संजय पासवान अभी जमानत पर जेल से बाहर है। सोमवार शाम उसने भेलाटांड़ में ही एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की शिकायत बरवाअड्डा थाने में की गई, लेकिन आरोपित ने शिकायतकर्ता से माफी मांग ली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने संजय पासवान को चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

loksabha election banner

यह है घटना

भेलाटांड़ की एक महिला सोमवार शाम करीब सात बजे अपने बेटे को लेकर एक शिक्षक के पास ट्यूशन की बात करने गई थी। वहां से घर लौटते वक्त संजय पासवान ने उसपर पीछे से हमला कर दिया। संजय पासवान ने उसके गले से चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। तब संजय ने महिला का वस्त्र फाड़ दिया। अचानक हमले से महिला भयभीत हो गई और बच्चे को लेकर भागने लगी। उसने शोर भी मचाना शुरू कर दिया। इसके बावजूद संजय पासवान उसका पीछा करने लगा, लेकिन शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो वह भाग निकला। महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद महिला परिजनों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंची और घटना की लिखित शिकायत की।

संजय की पत्नी के गिड़गिड़ाने के बाद महिला ने दी माफी

शिकायत के बाद पुलिस ने संजय पासवान को हिरासत में ले लिया। इसके बाद संजय की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए सामने आई। उसने शिकायतकर्ता महिला से मिलकर काफी गिड़गिड़ाई। इसके बाद महिला ने माफी दी। महिला द्वारा शिकायत वापस लेने के बाद संजय से पुलिस ने थाने से जाने दिया। 

क्या है सोनाली मुखर्जी एसिड अटैक कांड 

वर्ष 2003 में भेलाटांड़ में रहनेवाली सोनाली मुखर्जी पर तापस मित्रा और उसके दो दोस्त संजय पासवान व ब्रहमदेव हाजरा ने तेजाब फेंक दिया था। इससे सोनाली बुरी तरह झुलस गई थी। काफी दिनों तक उसने कानूनी लड़ाई लड़ी। दिल्ली में सोनाली ने इंसाफ नहीं तो इच्छा मृत्यु देने की मांग उठाई थी। इसपर काफी हंगामा हुआ था। आरोपितों को सात साल की सजा हुई थी। सोनाली अभी बोकारो में रहती है। झारखंड सरकार ने उसे सरकारी नौकरी दी है। 

संजय पासवान की पत्नी ने शिकायतकर्ता से मिलकर माफी मांगी। शिकायतकर्ता ने उसे माफ कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। पीडि़त महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली। 

-गंगासागर ओझा, थाना प्रभारी, बरवाअड्डा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.