समाजसेवा ही मारवाड़ी युवा मंच की पहचान
झरिया : सामाजिक कार्यों में अग्रणी मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समार
झरिया : सामाजिक कार्यों में अग्रणी मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह शनिवार की रात अग्रवाल धर्मशाला झरिया में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष डॉ. ओपी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी निरंजन लाल अग्रवाल, नथमल शर्मा, मंच के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुमित चमड़िया, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल थे। समारोह का संचालन प्रमोद शर्मा व दीपक अग्रवाल ने किया। डॉ ओपी अग्रवाल ने कहा कि समाजसेवा ही मारवाड़ी युवा मंच की पहचान है। शाखा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने सत्र 2017 18 में सामाजिक कार्य के लिए मंच व समाज के लोगों का आभार जताया। शाखा सचिव गणेश अग्रवाल ने सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। सुमित चामड़िया ने नवचयनित अध्यक्ष अजय अग्रवाल को पद की शपथ दिलाई। शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने अजय को बैच प्रदान किया। मायुमं के प्रांतीय संयुक्त मंत्री ललित अग्रवाल ने नवनिर्वाचित कार्यसमिति व मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने नव चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
निशा शर्मा, विनोद भिवानीवाला, निखिल खंडेलवाल, अलका मित्तल, सौरव शाह, नीरज अग्रवाल, आशीष निशानियां, दिनेश शर्मा मंच के पदाधिकारी बनाए गए हैं। अजय ने कहा कि मंच को ऊंचाई देने के लिए निष्ठा से कार्य करता रहूंगा। धन्यवाद एल खंडेलवाल ने दिया। विजय लिल्हा, अरुण झुनझुनवाला, नरेश अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, अरुणा भगानिया, विनोद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, पार्षद सुमन अग्रवाल, संजय झुनझुनवाला, किरण खरकिया, सुनीता ¨जदल, सुशील सांवरिया आदि थे।