Dhanbad Coronavirus Vaccination: जामाडोबा केंद्र पर अब तक रिकार्ड 50 हजार को लगा टीका, जानें आज कहां-कहां मिलेगी वैक्सीन
वर्कप्लेस टाटा जामाडोबा जिला का पहला ऐसा केंद्र बन गया है जहां अबतक 50 हजार से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। यहां अबतक 50883 डोज दी जा चुकी है। वहीं दूसरे नंबर पर सदर अस्पताल है। यहां दो केंद्र बनाए गए हैं।
जासं, धनबाद। जिले में हर दिन टीका लेने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हर दिन 50 से ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वर्कप्लेस टाटा जामाडोबा जिला का पहला ऐसा केंद्र बन गया है, जहां अबतक 50 हजार से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। यहां अबतक 50,883 डोज दी जा चुकी है। वहीं दूसरे नंबर पर सदर अस्पताल है। यहां दो केंद्र बनाए गए हैं, पहला केंद्र सदर कोविशील्ड में 36,501 और सदर अस्पताल दो में 35,538 डोज दी गई है। अगर इन दोनों केंद्रों को मिला दें तो यह टाटा जामाडोबा से आगे हो जाएगा। वहीं तीसरे नंबर पर सीएचसी बाघमारा है, जहां अबतक 31,168 डोज दी जा चुकी है। यहां भी दो केंद्र बनाए गए हैं। दूसरी तरफ सोमवार को भी टाकाकरण सेंटर खोले गए हैं। उपायुक्त संदीप सिंह ने ट्वीट कर कोरोना टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी की है।
8 नवंबर को धनबाद जिले के निम्न केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रतिदिन संध्या 06:00 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग हेतु सुविधा उपलब्ध रहती है। pic.twitter.com/dJ8V8tu0Iu— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) November 7, 2021
जिले के टाप-10 केंद्रों में तोपचांची और टुंडी का कोई केंद्र नहीं
जिले के टाप-10 टीकाकरण केंद्रों में तोपचांची और टुंडी का कोई केंद्र शामिल नहीं है। वहीं शहर के सिर्फ तीन केंद्र ही इसमें शामिल हैं। जिसमें एक निजी अस्पताल अशर्फी अस्पताल भी है। यहां अबत 24,540 डोज दी जा चुकी है। वहीं टाप-10 में बाघमारा और गोविंदपुर प्रखंड के दो-दो केंद्र शामिल हैं।
नंबर गेम
- 16,70,939 डोज दी जा चुकी है अबतक जिले में शुरुआत से
- 12,05,999 लोगों ने ली है अबतक पहली डोज
- 4,64,940 जिले के लोगों को हो चुका है अबतक संपूर्ण टीकाकरण
- 9,14,483 जिले के पुरुष अबतक ले चुके हैं टीका
- 7,55,977 महिलाएं जिले की अबतक ले चुकी है डोज
किस आयुवर्ग में कितनी डोज
- 18-44 वर्ष - 10,23,951 - 61.3 फीसद
- 45 से 60 वर्ष - 4,25,814 - 25.5 फीसद
- 60 वर्ष से ऊपर - 2,21,174 - 13.2 फीसद
जिले के वैसे केंद्र जहां सबसे ज्यादा टीकाकरण
- वर्कप्लेस टाटा जामाडोबा - 50,883
- सदर अस्पताल कोविशील्ड - 36,501
- सदर अस्पताल - 2 - 35,538
- सीएचसी बाघमारा - 31,168
- सीएचसी बाघमारा 2 - 27,506
- निरसा पालीटेक्निक - 27,150
- सीएचसी गोविंदपुर - 25,732
- अशर्फी अस्पताल - 24,540
- मोबाइल टीम गोविंदपुर - 23,777
- सिंदरी गौशाला - 23,593
जिले में पिछले छह दिनों में हुआ टीकाकारण
- 1 नवंबर - 10,827
- 2 नवंबर - 7,685
- 3 नवंबर - 5,586
- 4 नवंबर - 1,200
- 5 नवंबर - 3,578
- 6 नवंबर - 4,061
जिले में पिछले पांच दिनों में किसकी कितनी डोज
दिन - पहली डोज - दूसरी डोज
- 1 नवंबर - 6,115 - 4,712
- 2 नवंबर - 4,550 - 3,135
- 3 नवंबर - 3,276 - 2,310
- 4 नवंबर - 725 - 445
- 5 नवंबर - 1,525 - 2,053
- 6 नवंबर - 1,602 -2,459