Move to Jagran APP

रेल कर्मचारियों के लिए चलेगी छः स्पेशल ट्रेनें, साथ में रखने होंगे ये जरूरी चीजें Dhanbad News

धनबाद के साथ-साथ आसपास के स्टेशनों पर भी हर दिन ड्यूटी के लिए जा रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के लिए ही रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 12:16 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 12:21 PM (IST)
रेल कर्मचारियों के लिए चलेगी छः स्पेशल ट्रेनें, साथ में रखने होंगे ये जरूरी चीजें Dhanbad News
रेल कर्मचारियों के लिए चलेगी छः स्पेशल ट्रेनें, साथ में रखने होंगे ये जरूरी चीजें Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। देश में लॉकडाउन होने के बाद ट्रेनें बंद हो चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि डीआरएम का दफ्तर भी बंद है। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने का मौका दिया गया है, लेकिन स्टेशन मास्टर समेत ऐसे कई कर्मचारी हैं जिन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे कर्मचारियों को रोजाना काम करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

धनबाद के साथ-साथ आसपास के स्टेशनों पर भी हर दिन ड्यूटी के लिए जा रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के लिए ही रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अगले आदेश तक रेलवे अपने कर्मचारी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इसमें धनबाद से गोमो, चंद्रपुरा समेत अलग-अलग रेलखंड के बीच हर दिन कर्मचारी स्पेशल ट्रेन चलेगी।

ड्रेस कोड व ID जरूरी : रेलवे ने स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और आई कार्ड अनिवार्य कर दिया है। उनका आई कार्ड देख कर ही उन्हें स्पेशल ट्रेन में चढ़ने की अनुमति मिलेगी।

कब-कब चलेगी कर्मचारी स्पेशल ट्रेन

  • धनबाद से गोमो- सुबह सात बजे, दोपहर तीन बजे, रात 10 बजे।
  • गोमो से धनबाद- सुबह नौ बजे, शाम पांच बजे, रात 12 बजे।
  • धनबाद से चंद्रपुरा- सुबह 7 बजे, रात 10 बजे।
  • चंद्रपुरा से धनबाद - सुबह 9.15, रात 12.15।
  • हजारीबाग टाउन से कोडरमा- सुबह 7 बजे।
  • कोडरमा से हजारीबाग टाउन- शाम 6 बजे।
  • बरकाकाना से टोरी- सुबह 6 बजे।
  • टोरी से बरकाकाना- दोपहर 3.30 बजे।
  • बरवाडीह से टोरी - सुबह 6 बजे, शाम 4.30 बजे।
  • टोरी से बरवाडीह - सुबह 8 बजे, शाम 6.15 बजे।
  • चोपन से शक्तिनगर- सुबह 6.30, शाम 4.30।
  • शक्तिनगर से चोपन- सुबह 10 बजे, रात 8 बजे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.