Move to Jagran APP

Dumka Misdeed News: महिला सिपाही के साथ एसआइआरबी जवान ने किया गंदा काम, पुलिस ने भेजा जेल

Dumka Misdeed News महिला सिपाही की शादी हो चुकी है। अनबन होने की वजह से उसने सामाजिक रूप से पति से तलाक ले लिया है। दो साल पहले महिला की एसआइआरबी जवान से दोस्ती हुई। जवान ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फांस लिया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 12:58 PM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 12:58 PM (IST)
Dumka Misdeed News: महिला सिपाही के साथ एसआइआरबी जवान ने किया गंदा काम, पुलिस ने भेजा जेल
महिला सिपाही का एसआइआरबी जवान ने किया याैन शोषण ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका जिले में नकटी स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में रहने वाले एसआइआरबी (स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन) जवान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जवान पर आरोप है कि उसने नकदी के होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में तैनात महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किया। एसआइआरबी जवान नवीन मालतो गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी का रहने वाला है। वहीं पीडि़ता गुमला की है।

loksabha election banner

महिला सिपाही की शादी हो चुकी है। अनबन होने की वजह से उसने सामाजिक रूप से पति से तलाक ले लिया है। दो साल पहले महिला की एसआइआरबी जवान से दोस्ती हुई। जवान ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फांस लिया। महिला सिपाही को पत्नी का दर्जा देते हुए एसपी कालेज के पीछे एक मकान में साथ रहने लगा। इस बीच जवान ने महिला सिपाही के बैंक खाते से छह लाख रुपये भी निकाल लिए। वह महिला के साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी करने लगा। जब महिला से यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने विधिवत शादी करने के लिए जवान पर दबाव बनाया, जवान ने इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला सोमवार की शाम महिला थाना गई और थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी को सारी बात बताई। बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मंगलवार की शाम एसआइआरबी जवान को नकटी से नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। थाना लाने के बाद उसकी हालत खराब हो गई तो पुलिस अभिरक्षा में रात में मेडिकल कालेज अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। बुधवार को अस्पताल से छुटटी दिलाकर उसे जेल भेज दिया गया।

प्रियंका ने कहा कि एसआइआरबी जवान के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। बता दें कि नकदी स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र अब अय्याशी का अड्डा बनता जा रहा है। दुष्कर्म के आरोप में एसआइआरबी के दो जवान जेल भेजे जा चुके हैैं। 25 सितंबर को गुमला के निरंजन मालतो नामक जवान ने महिला सिपाही की बेटी के साथ जंगल में दुष्कर्म किया था। मां ने जवान के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 26 सितंबर को जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके बाद यह घटना सामने आ गई और जवान को जेल भेजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.