सांस लेने में परेशानी से सिदरी में भाजपा नेता के भाई की मौत
संस सिदरी धनबाद जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य ब्रजेश सिंह के चचेरे भाई 62 वर्षीय अरविद सिंह
संस, सिदरी : धनबाद जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य ब्रजेश सिंह के चचेरे भाई 62 वर्षीय अरविद सिंह की मौत रिम्स रांची में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह हो गई। अरविद को सांस लेने में कठिनाई होने के कारण 28 अप्रैल को रिम्स रांची में भर्ती किया था। ब्रजेश ने बताया कि अरविद इलाज के बाद काफी हद तक ठीक हो चुके थे। चिकित्सकों ने उन्हें आइसीयू से हटाकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। चिकित्सकों ने परिवारवालों से कहा था कि वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। एक सप्ताह में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी निगेटिव हो चुकी थी। सामान्य वार्ड में बुधवार को अचानक उनको फिर सांस लेने में तकलीफ होने लगी। चिकित्सकों ने दोबारा उन्हें वेटीलेटर का सपोर्ट दिया, बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतक अरविद शारदा सिंह के इकलौते पुत्र थे। उनकी मौत की खबर से परिवार व इलाके में मातम छा गया है।
---------------
गरीब बच्चों के बीच सूखा राशन, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण
संस, कतरास: बाल कल्याण संघ के निदेशक संजय मिश्रा के सहयोग से गुरुवार को चाइल्ड लाइन धनबाद द्वारा केशलपुर में जरूरतमंद बच्चों के बीच में सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत सूखा राशन, सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया गया। 20 बच्चों के साथ उनके स्वजन भी शामिल थे। चाइल्ड लाइन बच्चों को कोविड -19 से बचने के बारे में जानकारी दी गई। काउंसलर किरण सिंह ने बच्चों को मास्क का उपयोग करने तथा हाथों के साथ शरीर को साफ रखने तथा प्रतिदिन स्नान करने की सलाह दिया। मौके पर अभिषेक कुमार साव सहित अन्य लोग मौजूद थे।