Sarmistha Sen Killed in US: सिंदरी की बेटी की अमेरिका में हत्या, टेक्सास में अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन
टेक्सास में शर्मिष्ठा की हत्या का अनूठे अंदाज में विरोध किया गया। एक पेड़ के नीचे शर्मिष्ठा की तस्वीर लगाई गई। फिर पेड़ के चारों तरफ लोगों ने जूतों को रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
सिंदरी, जेएनएन। पीडीआइएल सिंदरी के सेवानिवृत्त केमिस्ट दीनबंधु सेन की 43 वर्षीय पुत्री शर्मिष्ठा सेन की एक अगस्त की सुबह अमेरिका के टेक्सास के ट्रेन पार्क में जोगिंग के दौरान अपराधियों ने हत्या कर दी। शर्मिष्ठा की हत्या की खबर मिलते ही सिंदरी शोक की लहर दौड़ गई। दीनबंधु की पत्नी लायंस पब्लिक स्कूल सिंदरी में लंबे समय तक बंगला शिक्षिका के तौर पर काम की थी।
दीनबंधु रोहड़ाबांध के वन के आवास संख्या 248 में रहते थे। सेवानिवृत्त के बाद वे सपरिवार कोलकाता चले गए। बड़ा पुत्र सुमित सेन कोलकाता से एमबीबीएस करने के बाद एमडी यूएसए से किया था। पुत्री शर्मिष्ठा की शादी अरविंद राय के साथ हुई थीं। वे लोग अमेरिका में ही जॉब करते थे। शर्मिष्ठा फार्मासिस्ट और रिसर्चर थी। शर्मिष्ठा के दो पुत्र हैं। टेक्सास पुलिस शर्मिष्ठा की हत्या की जांच कर रही है। हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टेक्सास में शर्मिष्ठा की हत्या का अनूठे अंदाज में विरोध किया गया। एक पड़े के नीचे शमिर्ष्ठा की तस्वीर रखी गई। फिर पेड़ के चारों तरफ लोगों ने जूतों को रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
ह्यूस्टन से मिली जानकारी के अनुसार वहां पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय शर्मिष्ठा एक अगस्त को प्लानो के चिशोल्म ट्रेल पार्क के समीप जॉगिंग कर रही थीं। इसी दौरान उन पर अचानक हमला किया गया। एथलीट रहीं शर्मिष्ठा हर सुबह इसी इलाके में दौड़ लगाती थीं। उनके भाई सुमित ने कहा, 'वह जल्द ही किसी से घुलमिल जाती थीं। शर्मिष्ठा पेशे से फार्मासिस्ट और शोधकर्ता थीं और कैंसर रोगियों के लिए काम करती थीं। 29 वर्षीय बकारी एबियोना मोनक्रीफ को हिरासत में लिया गया है।